करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं अक्षरा सिंह, कमाई जानकर उड़ेंगे होश, जानें कितना है पैसा

Akshara Singh Net Worth: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि सलमान खान और शाहरुख खान के बाद अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को भी धमकी दी गई है।

अक्षरा सिंह को मिली धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 11 नवंबर 2024 को एक्ट्रेस को देर रात धमकीभरा कॉल आया और उनसे 50 लाख रुपए की मांग की गई है। साथ ही कहा गया कि अगर उन्होंने पैसे नहीं दिए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

Akshara Singh Net Worth

कमाई के मामले में बॉलीवुड हीरोइनों को देती हैं टक्कर
दमदार एक्टिंग और जानदार खूबसूरती के साथ लोगों का दिल जीतने वालीं भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह कमाई के मामले में बॉलीवुड हीरोइनों से कम नहीं हैं।

अक्षरा सिंह की करोड़ों की संपत्ति

-अक्षरा सिंह कड़ी मेहनत कर आज करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई हैं। अक्षरा सिंह ने साल 2010 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था और अपनी एक्टिंग के दम पर आज वह भोजपुरी सिनेमा की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में एक हैं।

-अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। वह फिल्मों और सोशल मीडिया दोनों से मोटी कमाई करती हैं।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षरा सिंह की कुल संपत्ति करीब 55 करोड़ रुपये के आसपास है।

-भोजपुरी फिल्मों और सोशल मीडिया के अलावा अक्षरा सिंह सिंगिंग और स्टेज परफॉर्मेंस से भी अच्छा खासा पैसा कमाती हैं।

-एक फिल्म के लिए अक्षरा सिंह 15 से 20 लाख रुपये की फीस वसूलती हैं। वहीं एक स्टेज परफॉर्मेंस के लिए वह 5 से 6 लाख रुपए लेती हैं।

मुंबई और पटना में है आलीशान बंगला

-अक्षरा सिंह बहुत ही रॉयल लाइफस्टाइल जीती हैं। इंस्टाग्राम पर मौजूद उनकी फोटोज और वीडियोज को देखकर ये साफ पता चलता है कि वह लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अक्षरा सिंह अपने परिवार के साथ मुंबई में स्थित एक आलीशान बंगले में रहती हैं, जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा उनके पास पटना में भी एक शानदार घर है जो कि काफी लग्जीरियस है। अक्षरा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने आलीशान घरों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

अक्षरा सिंह के पास हैं महंगी गाड़ियां और बाइक्स

-अक्षरा सिंह को महंगी कारों और बाइक्स का काफी शौक है।

-अक्षरा के कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां मौजूद हैं, जिनमें फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इसके अलावा उनका बाइक कलेक्शन भी शानदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+