Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ड्रग्‍स केस में ईडी के सामने पेश हुए राणा दग्‍गुबाती, 7 घंटे तक चली पूछताछ

ड्रग्‍स केस में ईडी के सामने पेश हुए राणा दग्‍गुबाती, 7 घंटे तक चली पूछताछ

हैदराबाद, 8 सितंबर: साल 2017 के ड्रग्‍स केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बुधवार को एक्‍टर राणा दग्गुबाती प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। जिसके बाद हैदराबाद में ईडी दफ्तर में उनसे करीब 7 घंटे तक पूछताछ की गई । सुबह करीब 10 बजे ही ईडी के हैदराबाद जोनल ऑफिस में पहुंचे राणा दग्गुबाती शाम 5 बजे के बाद बाहर निकले। ईडी ऑफिस से निकलने के बाद मीडिया ने उनसे बात करने की कोशिश की लेकिन पुलिस से घिरे बाहुबली फेम एक्टर दग्गुबाती गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गए।

Recommended Video

    ड्रग्‍स केस: ED के सामने पेश हुए Rana Daggubati, 7 घंटे तक चली पूछताछ | वनइंडिया हिंदी
    Actor Rana Daggubati

    साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों से हो रही पूछताछ

    चार साल पुराने इस मामले में ईडी ने बीते महीने, 25 अगस्त को एक्टर राणा दग्गुबाती, रवि तेजा, डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ, एक्ट्रेस चार्मी कौर रकुल प्रीत सिंह, मुमैथ खान समेत टॉलीवुड के कई लोगों को अलग-अलग तारीखों पर तलब किया था। ईडी ने टॉलीवुड से जुड़े 10 लोगों और एक निजी क्लब मैनेजर सहित दो अन्य को एलएसडी, एमडीएमए और नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था। इनमें कुछ लोग पेश हो चुके हैं। कुछ से आने वाले दिनों में ईडी पूछताछ करेगी। पुरी जगन्नाथ, चार्मी कौर, रकुल प्रीत सिंह और नंदू से 31 अगस्त को ईडी पूछताछ कर चुकी है।

    यह है पूरा मामला

    साल 2017 में तेलंगाना आबकारी और निषेध विभाग ने एक ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। विभागह ने पकड़े गए लोगों से 30 लाख रुपए का ड्रग्स जब्त किया था। इन लोगों से पूछताछ में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए थे। इस मामले को लेकर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की थी। इस मामले में एसआईटी ने भी जांच की है और ईडी की जांच भी चल रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+