Delhi Trade Fair 2025: कब है दिल्ली ट्रेड फेयर का लास्ट डे? आज ही घूम आएं रोजगार मेला, यहां है हर डिटेल
Delhi Trade Fair 2025: राजधानी दिल्ली में त्योहारों सा मौसम हमेशा खास होता है। लेकिन असली रौनक तब आती है जब भारत मंडपम में इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के दरवाजे खुलते हैं। इसी रौनक और उत्साह के साथ 2025 में एक बार फिर भारत मंडपम में दिल्ली ट्रेड फेयर की चमक लौट आई है। IITF यानी इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2025 का भव्य आगाज हो चुका है।
वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसादा ने फेयर का उद्घाटन किया। मेले में देश के उद्यमी, स्टार्टअप, और राज्य पवेलियन अपने नए विचारों और प्रोडक्ट्स को दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं। इस बार झारखंड फोकस स्टेट है, जबकि यूपी, राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार पार्टनर स्टेट के रूप में शामिल हैं। यूएई, चीन, दक्षिण कोरिया, ईरान और मिस्र सहित 12 देशों के एक्सपोर्टर और उद्योग भी हिस्सा ले रहे हैं।

कब से कब तक चलेगा 44वां दिल्ली ट्रेड फेयर
दिल्ली ट्रेड फेयर 2025 14 नवंबर 2025 को शुरू हुआ और यह 27 नवंबर 2025 तक चलेगा।
- बिजनेस विजिटर्स के लिए (Business Days): 14 नवंबर से 18 नवंबर तक
- सामान्य जनता के लिए (Public Days): 19 नवंबर से 27 नवंबर तक
दिल्ली ट्रेड फेयर: डेट्स और टाइमिंग
रोजाना: सुबह 10 बजे से शाम 7:30 बजे
एंट्री बंद: शाम 5:30 बजे
बिजनेस डेज: 14-18 नवंबर
जनता के लिए: 19-27 नवंबर
ट्रेड फेयर टिकट प्राइस 2025
बिजनेस विजिटर्स (एडल्ट): वीकडे ₹500; वीकेंड ₹500
बच्चे (बिजनेस डेज): वीकडे ₹150; वीकेंड ₹200
जनता - एडल्ट: वीकडे ₹80; वीकेंड ₹150
जनता - बच्चे: वीकडे ₹40; वीकेंड ₹60
नोट: सीनियर सिटिजन और दिव्यांगजन के लिए एंट्री फ्री है।
टिकट खरीदने के तरीके
ITPO वेबसाइट से ऑनलाइन बुकिंग
- वेबसाइट खोलें
- 'IITF 2025 Tickets' चुनें
- मोबाइल नंबर रजिस्टर करें
- टिकट श्रेणी चुनकर भुगतान करें
दिल्ली मेट्रो के 55 स्टेशनों पर टिकट उपलब्ध
DMRC Saarthi App पर भी टिकट बुकिंग आसान
नजदीकी मेट्रो स्टेशन
- सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन (ब्लू लाइन) सबसे नजदीक है।
क्यों आएं दिल्ली ट्रेड फेयर 2025?
- नए राज्य और अंतरराष्ट्रीय पवेलियन
- घरेलू सामान, फैशन और फूड कोर्ट
- स्टार्टअप और MSME के लिए बड़ा बिजनेस प्लेटफॉर्म
- सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक प्रदर्शनियां
अगर आप इस नवंबर कुछ अलग देखना चाहते हैं, तो यह फेयर आपके लिए परफेक्ट जगह है।
ये भी पढ़ें: Delhi NCR Weather: क्या आज बारिश धोएगी दिल्ली का प्रदूषण? मौसम विभाग ने की बड़ी भविष्यवाणी
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications