LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?
LPG Price Today: ईरान, इज़रायल और यूनाइटेड स्टेट्स के बीच चल रहे तनाव के बीच, भारत में LPG को लेकर हाय तौबा मची हुई है, हालांकि सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 'घरेलू LPG प्रोडक्शन लगभग 40% बढ़ गया है जिसकी वजह से अगले 60 दिनों तक किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है।'
तो वहीं लोगों के मन में ये भी सवाल चल रहा है कि 1अप्रैल से क्या एक बार फिर से घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ने वाले हैं क्योंकि हर महीने की पहली तारीख को फ्यूल के दामों में बदलाव होते हैं, इस बार रेट की स्थिति मध्य-पूर्व की स्थिति पर निर्भर करेगी।

अगर वहां तनाव बढ़ता है तो गैस की कीमतों में इजाफा हो सकता है । फिलहाल 7 मार्च के बाद से एलपीजी के दाम स्थिर हैं। आइए विस्तार से जानते हैं आपके शहर में आज सिलेंडर कितने का मिल रहा है?
LPG Price Today HindI: घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम
- नई दिल्ली ₹913.00
- कोलकाता ₹939.00
- मुंबई ₹912.50
- चेन्नई ₹928.50
- गुड़गांव ₹921.50
- नोएडा ₹910.50
- बैंगलोर ₹915.50
- भुवनेश्वर ₹939.00
- चंडीगढ़ ₹922.50
- हैदराबाद ₹965.00
- जयपुर ₹916.50
- लखनऊ ₹950.50
- पटना ₹1,002.50
- तिरुवनंतपुरम ₹922.00
LPG Rate Today:कमर्शियल सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दाम
- नई दिल्ली ₹1,884.50 (+144.00)
- कोलकाता ₹1,988.50 (+144.00)
- मुंबई ₹1,836.00 (+144.00)
- चेन्नई ₹2,043.50 (+144.00)
- गुड़गांव ₹1,901.50 (+144.00)
- नोएडा ₹1,884.50 (+144.00)
- बैंगलोर ₹1,958.00 (+144.00)
- भुवनेश्वर ₹2,029.00 (+144.00)
- चंडीगढ़ ₹1,904.50
- हैदराबाद ₹2,105.50
- जयपुर ₹ ₹1,913.00
- लखनऊ ₹2,007.00
- पटना ₹ ₹2,133.50
- तिरुवनंतपुरम ₹1,912.00
एलपीजी गैस बुकिंग कैसे करें (LPG Booking Process)
भारत में आप आसानी से गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं:
फोन कॉल से बुकिंग
- अपनी गैस एजेंसी के IVRS नंबर पर कॉल करें
- रजिस्टर मोबाइल नंबर से कॉल करना जरूरी
मोबाइल ऐप से
- Indane Gas App
- HP Gas App
- Bharat Gas App
ऐप डाउनलोड कर के लॉगिन करें और "Book Cylinder" पर क्लिक करें
SMS से बुकिंग
- रजिस्टर्ड मोबाइल से SMS भेजकर बुकिंग
- हर कंपनी का अलग SMS फॉर्मेट होता है
ऑनलाइन बुकिंग
- संबंधित गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर
- लॉगिन → Book Cylinder → पेमेंट












Click it and Unblock the Notifications