कौन हैं जेल में बंद Shahrukh Pathan? दिल्ली दंगों में पुलिसवालों पर तानी थी पिस्टल, अब AIMIM दे सकती है टिकट
Shahrukh Pathan News: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी का सिलसिला तेज हो गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी माहौल भी गरमाने लगा है और सभी दल अपने-अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM दिल्ली चुनाव में जेल में बंद शाहरुख पठान को चुनाव मैदान में उतारने पर विचार कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एआईएमआईएम के प्रमुख डॉ. शोएब जमई ने 2020 के दिल्ली दंगों के पोस्टर बॉय शाहरुख पठान के परिवार से मुलाकात की है। इतना ही नहीं, शोएब जमई ने शाहरुख पठान के परिवार वालों से कहा है कि अगर आप लोग और लोकल अवाम चाहें, तो हम शाहरुख को चुनाव लड़वाने को तैयार हैं। आइए जानते है कौन हैं शाहरुख पठान?

शाहरुख पठान कौन हैं? (shahrukh pathan kon hai)
शाहरुख पठान का नाम साल 2020 में सुर्खियों में आया था। दरअसल, साल 2020 में नॉथ ईस्ट दिल्ली में सीएए प्रोटेस्ट के दौरान दंगा भड़क उठा था। शाहरुख पठान मौजपुर में हुई एक हिंसक घटना में शामिल था, जहां उसने भीड़ पर एक ऑटोमैटिक पिस्टल से गोली चलाई थी। इतना ही नहीं, उसने दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल पर पिस्टल तान दी थी।
शाहरुख पठान की तस्वीर हुई थी वायरल
हालांकि, शाहरुख पठान, उस वक्त दंगों और भीड़ का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया था। लेकिन, बाद में उत्तर प्रदेश में क्राइम ब्रांच ने उसे पकड़ लिया। दंगों के दौरान पठान द्वारा की गई फायरिंग का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। 22 अक्टूबर को दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दिया था।
ये भी पढ़ें: असदुद्दीन ओवैसी ने गिरिराज सिंह से की मुलाक़ात, AIMIM नेता की समस्या का BJP के केंद्रीय मंत्री निकालेंगे हल
कई मामलों में दर्ज है मुकदमें
उनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं, जो भारतीय दंड संहिता की धाराओं 147 (दंगा), 148 (घातक हथियार से लैस दंगा), 149 (अवैध रूप से एकत्र होना) और 307 (हत्या का प्रयास) के तहत एफआईआर 51/2020 से जुड़े हैं। इस बीच, डॉ. शोएब जमई ने 2020 के दिल्ली दंगों के पोस्टर बॉय शाहरुख पठान के परिवार से मुलाकात की है।
शाहरुख पठान सीलमपुर से लड़ सकता है चुनाव?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवैसी की पार्टी शाहरुख़ पठान को सीलमपुर से टिकट दे सकती है। यह एक मुस्लिम बहुल इलाका है और पिछले चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। आमतौर पर इस सीट पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला होता है। ऐसे में शाहरुख़ पठान यहां से चुनाव लड़ता है तो मुकाबला दिलचस्प हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: दिल्ली में BJP का खेल कैसे बिगाड़ सकती है कांग्रेस? पढ़िए क्या है ऐसी 3 वजह
अंतिम फैसला लेंगे ओवैसी: जमई
शाहरुख पठान को सीलमपुर से चुनाव लड़ाया जाएगा या नहीं, इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। शोएब जमई ने स्पष्ट किया कि पठान की उम्मीदवारी के संबंध में अंतिम निर्णय एआईएमआईएम नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राजनीति में कुछ भी हो सकता है।
ये भी पढ़ें: Assembly Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, 26 नामों का ऐलान, देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications