दिल्ली विधानसभा के चुनाव लड़ेंगे बॉक्सर विजेंदर सिंह? जानिए किस सीट से BJP दे सकती है टिकट
Boxer Vijender Singh: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय शेष नहीं बचा है। सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के टिकट फाइनल कर रही हैं, और आम आदमी पार्टी ने तो पहले ही अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस बीच, खबर है कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी शामिल हुए ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं।
किस सीट से चुनाव लड़ेंगे विजेंदर सिंह?
विजेंदर सिंह किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें दक्षिणी दिल्ली की किसी सीट से उम्मीदवार बना सकती है। हाल ही में विजेंदर के एक ट्वीट से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह चुनावी मैदान में उतरने जा रहे हैं।

विजेंदर सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लिखा है, "मैदान बदला है, लेकिन हौसले वही हैं। आपका बेटा, आपका साथी, आपका विजेंद्र। जीतेंगे दिल्ली।"
दिल्ली में होगा त्रिकोणीय मुकाबला
दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले वर्ष फरवरी महीने में होने की संभावना है, और सभी राजनीतिक पार्टियां इसकी तैयारी में जुटी हैं। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक इसी सप्ताह हो सकती है, जिसके बाद उम्मीदवारों के नाम का ऐलान होगा।
बीजेपी दिल्ली शराब नीति मामले, भ्रष्टाचार के आरोपों समेत कई मुद्दों पर अरविंद केजरीवाल को घेरने की कोशिश करेगी। वहीं, कांग्रेस भी अपने वोट बैंक को मजबूत करने में जुटी है, लेकिन मुख्य जंग बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच ही माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें सनी लियोनी के नाम पर हर महीने 1 हजार रुपये की धोखाधड़ी, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दिया ये रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications