Delhi Election 2025: 'केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर BJP बांट रही पैसे', फोटो के साथ CM आतिशी का सनसनीखेज आरोप
Delhi Election 2025: विधानसभा चुनाव के बीच दिल्ली का सियासी माहौल गर्म है। दिल्ली में अब आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बड़ा और सनसनीखेज आरोप लगाया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री और आप नेता आतिशी ने कथित सबूत के साथ बीजेपी पर नई दिल्ली विधानसभा सीट पर लोगों को पैसे बांटने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली सीट वो ही विधानसभा है, जहां आप संयोजक अरविंद केजरीवाल विधायक हैं और इस बार भी चुनाव लड़ने (Delhi Election 2025) जा रहे हैं।
Recommended Video
सीएम आतिशी ने बुधवार (25 दिसंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, 'नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र जहां से अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं, वहां लोगों के वोटर कार्ड चेक करके भाजपा लोगों को पैसे बांट रही है। आज प्रवेश वर्मा अपने सरकारी आवास पर पैसे बांटते पकड़े गए, जो उन्हें सांसद होने के नाते मिले थे।'

'एक लिफाफे में 1100 रुपए दिए', आतिशी का आरोप
मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि," नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों की झुग्गियों से महिलाओं को वहां बुलाकर एक लिफाफे में 1100 रुपए दिए गए। मैं ED और CBI से कहना चाहती हूं कि प्रवेश वर्मा के घर पर अभी भी करोड़ों रुपए की नकदी पड़ी है, आप अभी जाइए।"
ये भी पढ़ें: 'Mahila Samman Yojana धोखाधड़ी है', केजरीवाल के सामने चुनाव लड़ने वाले संदीप दीक्षित ने बताया कैसे?
Delhi Election 2025: 'भाजपा के हारे हुए चुनाव जीतने की कोशिश'
आतिशी ने आगे कहा कि, "मैं चुनाव आयोग से कहना चाहती हूं कि ED और दिल्ली पुलिस से प्रवेश वर्मा के सरकारी आवास पर छापा मरवाएं और उन्हें अभी गिरफ्तार करवाएं। भाजपा हारा हुआ चुनाव जीतने की कोशिश कर रही है। हम इसकी आधिकारिक शिकायत पुलिस और चुनाव आयोग से करेंगे। जिस पर्चे में पैसे बांटे जा रहे हैं, उस पर पीएम मोदी और जेपी नड्डा की तस्वीरें भी हैं।"
ये भी पढ़ें: Delhi Election 2025: 'फर्जी केस लगाकर आतिशी को गिरफ्तार करने का प्लान', केजरीवाल का BJP पर बड़ा आरोप
आतिशी के आरोपों पर प्रवेश वर्मा की सफाई
वहीं अब आतिशी के आरोपों पर बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा ने कहा, "कल मैंने अरविंद केजरीवाल का ट्वीट देखा और आज दिल्ली के अस्थायी सीएम की प्रेस कॉन्फ्रेंस सुनी। AAP सांसद संजय सिंह भी मेरे घर के आसपास घूम रहे हैं। राष्ट्रीय स्वाभिमान संस्थान की शुरुआत मेरे पिताजी ने करीब 25 साल पहले की थी। आज मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि आतिशी जी और केजरीवाल जी हमारे काम की सराहना कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि मैं यहां महिलाओं की वो दुर्दशा देख रहा हूं, जो केजरीवाल जी पिछले 11 सालों में नहीं देख पाए। जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने मुझे बताया कि न तो उनके पास पेंशन है, न ही उनके पास राशन कार्ड है, न ही नौकरी है, दवा की कोई सुविधा नहीं है। मैंने तय किया कि हर महीने अपने संगठन की तरफ से हम एक योजना बनाएंगे और हर महीने उनकी मदद करेंगे। मुझे एक बात की खुशी है कि कम से कम मैं यहां शराब नहीं बांट रहा हूं, जो दिल्ली के मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली में बांट रहे थे।"












Click it and Unblock the Notifications