सगाई करने घर से निकला था लड़का, पुलिस ने किया गिरफ्तार, घर वाले रह गए दंग !

कुकरेल के रहने वाले 25 वर्षीय युवक देवनारायण का एक युवती से साथ अफेयर था। युवक पर आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए,लेकिन बाद में किसी दूसरी लड़की से अपनी शादी तय कर ली ।

धमतरी, 20 जून। कहते हैं कि प्यार में दगा नहीं करना चाहिए, वरना ऊपर वाला हिसाब करता है। छत्तीसगढ़ के धमतरी में यह बात सही साबित हुई,जब एक युवक को उसकी सगाई के दिन ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक ने अपनी प्रेमिका से वादा किया था कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन उसने अपना वादा तोड़कर कही और शादी तय कर ली थी।

h

रविवार को धमतरी जिले के केरेगांव थाना क्षेत्र से एक प्रकरण सामने आया, जिसमे कुकरेल के रहने वाले 25 वर्षीय युवक देवनारायण का एक युवती से साथ अफेयर था। युवक पर आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए,लेकिन बाद में किसी दूसरी लड़की से अपनी शादी तय कर ली । रविवार को देवनारायण की सगाई होने वाली थी, वह अपने घर से निकलकर गाड़ी में बैठने ही वाला था, तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर है अजूबा, जहां धरती हिलती है, पानी बहता है नीचे से ऊपर !
केरेगांव थाना प्रभारी संतोष साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जून को एक युवती ने पुलिस थाने में देवनारायण नेताम के खिलाफ धोखा देकर दुष्कर्म करने की लिखित शिकायत की थी । युवती ने देवनारायण पर आरोप लगाया है कि 20 मई को उसने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस ने धारा 376, 506 के तहत देवनारायण के विरूद्ध केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया।

रुद्री में भी युवक गिरफ्तार

वहीं रुद्री थाना में दर्ज किये गए एक अन्य प्रकरण में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। टीआई विनय पम्मार ने जानकारी दी कि 18 जून को 26 साल के भटगांव निवासी तुकेश्वर को गिरफ्तार किया गया है । युवक पर आरोप है कि उसने एक युवती से कई महीनो तक शारीरिक संबंध बनाए और उसकी मां को मारने की धमकी दी ।

यह भी पढ़ें सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन: 105 घंटे तक दुश्मन ही थे साथी, सांप और मेढ़क बने राहुल के दोस्त !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+