टीचर ने 14 साल की लड़की के संग की अश्लील हरकतें, फिर 500 रूपये देकर बोला, प्लीज किसी को मत बताना

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 09 मई। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से गुरु- शिष्य के बीच के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक शिक्षक ने अपनी ही नाबालिग स्टूडेंट के साथ अश्लील हरकतें करने के बाद किसी को नाम बताने के लिए 500 रूपये देने का लालच दिया।

g

दरअसल गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले से एक शिक्षक ने 14 साल की छात्रा से अश्लील हरकत की घटना सामने आई है । शिक्षक ने बालिका को अपनी बाइक पर स्कूल तक छोड़ने की बात करके उससे शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला,लेकिन जब बालिका ने मना कर दिया , तो स्कूल पहुंच उसने लड़की को 500 रुपए देते हुए कहा कि यह बात किसी को मत बताना। लेकिन बालिका शिक्षक के धमकी से नहीं घबराई और उसने घर लौटकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। टीचर से नाराज परिजनो ने मामले की जानकारी पुलिस को दी ,जब पुलिस ने टीचर को हिरासत में लेना चाहा तो ,पता चला कि वह फरार हो चुका है।

प्रकरण मरवाही विकासखंड के दूरस्थ स्कूल का है ,जहां पढ़ने वाली 14 वर्ष की बालिका को टीचर विनोद राय हमेशा बाइक पर लेकर स्कूल जाता था। 19 अप्रैल के दिन भी उसने छात्रा को स्कूल चलने के लिए प्रस्ताव दिया,जिसके बाद छात्रा आरोपी शिक्षक के साथ उसकी बाइक पर बैठ गई। बालिका ने पुलिस को बताया है कि बाइक में बैठने के कुछ दूर बाद ही विनोद राय ने उसके साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसके टीचर ने उसके शिक्षक ने उससे यौन संबंध बनाने का दबाव बनाया था। इसके अलावा उसे स्कूल आने-जाने के लिए गाड़ी खरीदने का लालच भी दिया था । लड़की ने बताया कि वह शिक्षक की हरकतों से बुरी तरह डर गई इसलिए उसने पहले तो डर के चलते कभी किसी को नहीं बताया ,लेकिन बाद में हिम्मत जूता के सब बता दिया। बहरहाल इस मामले में आरोपी टीचर के खिलाफ पुलिस ने 354 और पॉस्को के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

यह भी पढ़ें बॉयफ्रेंड के लिए लड़की ने छोड़ा घर, मिली मौत !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+