बॉयफ्रेंड के लिए लड़की ने छोड़ा घर, मिली मौत !
कोंडागांव, 05 मई। एक युवती को शादीशुदा मर्द से प्यार करना इतना महंगा पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि ओड़िसा के रहने वाले एक विवाहित युवक ने युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी।

शादीशुदा मर्द से प्यार करना एक युवती के लिए उसकी सबसे बड़ी साबित हुई। ओड़िसा के रहने वाले एक युवक ने अपनी पत्नी और दोस्त के साथ मिलकर पहले लड़की की हत्या की , फिर लाश को छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में लाकर फेंक दिया था। बताया जा रहा है कि मृतिका बोलो गौउड नामक युवक की प्रेमिका थी और उससे शादी करना चाहती थी। जांच के बाद इस मामले की छत्तीसगढ़ पुलिस ने ओडिशा के ही 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। कोंडागांव पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि माकड़ी थाना क्षेत्र में पड़ने वाले हीरापुर के जंगल में 1 मई को एक युवती की लाश मिली थी। मृतिका का चेहरा पहचान में नहीं आ रही थी ,लेकिन हाथ में बने टैटू और साड़ी से माध्यम से पुलिस ने अपनी तफ्तीश आगे बढ़ाई, पड़ोसी राज्य ओडिशा के भी कुछ थाना क्षेत्रों में युवती के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया गया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मृतिका ओड़िसा के नवरंगपुर जिले की निवासी है।
युवती की पहचान होते ही पुलिस ने उसके परिजनों से संपर्क किया। लड़की के घर वालों ने बताया कि उनकी बेटी नवरंगपुर जिले के बालबेड़ा के ही रहने वाले 40 वर्षीय युवक बोलो गौउड के घर जाने के लिए निकली थी ,लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी । पुलिस ने बोलो गौउड को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने कहा कि लड़की और वह एक दूसरे से प्रेम करते थे, लेकिन वह शादीशुदा होने के कारण उससे शादी नहीं कर सकता था। युवक ने बताया कि उसकी प्रेमिका उससे हर हाल में शादी करना चाहती थी। इसी बात पर दोनों के बीच तकरार बढ़ने लगी ,जिसके बाद आपसी झगड़े के दौरान युवक ने गुस्से में अपनी प्रेमिका की गलाघोंट कर हत्या कर दी ।
हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद युवक ने अपनी पत्नी दुतिका गौउड और अपने मित्र भादू नेताम के साथ मिलकर कई किलोमीटर का सफर तय करके बस्तर के कोंडागांव जिले में जंगल के बीच शव फेंक दिया । कोंडागांव एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि इस मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन के सवाल पर बोले सिंहदेव, आलाकमान को अब फैसला सुना देना चाहिए
-
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी -
VIDEO: विराट कोहली की Flying Kiss पर अनन्या बिड़ला के रिएक्शन ने लूटी महफिल! अनुष्का शर्मा ने जीत लिया दिल












Click it and Unblock the Notifications