होली पर बन चुका है रायपुर बिग बॉस का घर, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर भी है पुलिस की नजर !

Raipur Big Boss's house has been built on Holi, police are also keeping an eye on those who post objectionable posts on social media!

रायपुर, 17 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में इस बार होली पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिलेगी। होली पर हुड़दंग करने वाले लोगो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी,वहीं सोशल मीडिया के जरिए अशांति फैलाने वालों पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी। होली और शब-ए-बारात के मद्देनजर धार्मिक उन्माद फैलाने की आशंका के चलते भी सुरक्षा व्यवस्था तो तेज करते हुए पूरे शहर में कैमरे लगाए गए हैं।

police

करीब 1100 से अधिक पुलिस जवान चप्पे-चप्पे तैनात

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर में करीब 1100 से अधिक पुलिस जवान चप्पे-चप्पे तैनात रहेंगे ,वहीं पूरे शहर में सीसीटीवी और ड्रोन से नजर रखी जाएगी। पुलिस के जवान कई अलग-अलग पेट्रोलिंग टीम बनाकर पूरे शहर में दिनभर घूमते नजर आएंगे। वही सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डलने वालों पर भी पुलिस तत्काल एक्शन लेगी।पूरे शहर के अलग-अलग थानों के इंचार्ज पूरे दिन विशेष अलर्ट पर रहेंगे । एएसपी तारकेश्वर पटेल, एएसपी, रायपुरसुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई है। ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। संदेहियों पर उचित कार्रवाई भी होगी। भड़काऊ पोस्ट करने वाले पर भी निगरानी रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में है एक गांव जहां 100 साल से नहीं हुआ होलिका दहन !

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ,भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर साइबर सेल की विशेष टीम खास नजर

छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए धार्मिक दंगों को देखते हुए पुलिस शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए खास एहितयात बरत रही है। होली और शब-ए-बारात के एक साथ पड़ने के कारण सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक ,भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर साइबर सेल की विशेष टीम खास नजर रखेगी।अगर ऐसी कोई भी पोस्ट पुलिस के संज्ञान में आती है,तत्काल उसके खिलाफ एफआइआर दर्ज करके कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

वहीं होली के दिन नशा करके गाड़ी चलाने वालों पर भी पुलिस एक्शन लेगी।अगर कोई व्यक्ति नशे में पाया गया, तो टेस्ट के बाद उसे गिरफ्तार करके उससे जुर्माना भी वसूला जाएगा।दरअसल बीते साल छत्तीसगढ़ के कवर्धा में कुछ असमाजिक तत्वों ने धार्मिक दंगा भड़का दिया था। जिसका असर बाद में रायपुर शहर में भी देखा गया था। हाल ही में धर्मांतरण के मुद्दे पर भी प्रदेश में सियासत हुई थी। इसलिए पुलिस शहर में हर प्रकार से शांति व्यवस्था कायम रखने का प्रयास कर रही है,क्योंकि अक्सर त्यौहार की आड़ में बदमाश अशांति फ़ैलाने का प्रयास करते देखे जाते हैं।

यह भी पढ़ें इस बार खेलिए गोबर से बने गुलाल की होली, औषधीय गुणों से है भरपूर!

शहर की मुख्य सड़कों पर पुलिस टीम ने निकाला फ्लैग मार्च

होलिका दहन से पहले रायपुर पुलिस ने शहर की मुख्य सड़कों पर पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च निकाला और शहर की जनता को अपनी मौजूदगी का एहसास कराया,साथ ही असमाजिक तत्वों को अलर्ट किया गया कि होली के पर्व में शांति बरतें। रायपुर शहर के पुलिस अधिकारियों ने 200 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस लाइन से फ्लैग मार्च शुरू करके पूरे शहर में राउंड लगाया। पुलिस विभाग के अधिकारीयों ने बताया कि वह होली के दौरान शहर के निगरानीशुदा बदमाशों पर कार्रवाई कर रहे है और उन्हें थाने बुलाकर समझाया गया है कि अगर उनके पास से किसी भी प्रकार के हथियार होने की जानकारी मिली, तो जेल जाने के लिए तैयार रहें। गुरुवार को पुलिस ने करीब300 से अधिक असामाजिक तत्वों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है ।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में बजट की पहचान बन गया है गोबर का ब्रीफकेस,रायपुर के मेयर ने भी किया सीएम भूपेश का अनुसरण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+