Live

Breaking LIVE: MDMK और DMK हमेशा साथ हैं: सचिव दुरई वाइको

Breaking LIVE: मुजफ्फरपुर में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ब्रह्मपुरा इलाका स्थित 'प्रसाद हॉस्पिटल' में सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू (ICU) वार्ड में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, इस अग्निकांड में अभी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है, तो वहीं पूरे देश में मौसम के तेवर बदले हुए हैं, आईएमडी ने देश के 13 राज्यों में आज रेन अलर्ट जारी किया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking LIVE 04 June 2026

LIVE Feed
Jun 04, 2026, 12:32 PM IST

निर्माता-निर्देशक-पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी की मौत

Pahlaj Nihalani Death: बॉलीवुड को लगा झटका, निर्माता-निर्देशक और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी की हुई मौत
Jun 04, 2026, 12:31 PM IST

Breaking LIVE: MDMK और DMK हमेशा साथ हैं: सचिव दुरई वाइको

DMK के साथ अपने गठबंधन के बारे में बात करते हुए, MDMK के प्रधान सचिव दुरई वाइको कहते हैं, 'मेरी पार्टी पिछले 10 सालों से DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन का हिस्सा रही है और अभी भी इस गठबंधन में बनी हुई है, तमिलनाडु कई उत्तरी राज्यों की तुलना में बेहतर स्थिति में था। TVK के बारे में बात करते हुए, वे कहते हैं, "इस पार्टी ने एक ऐसा राजनीतिक बदलाव लाया, जिसे GK मूपनार, वाइको और विजयकांत जैसे नेता हासिल नहीं कर पाए थे। जो लोग राजनीतिक बदलाव की तलाश में अपनी पार्टियां छोड़ने का फैसला कर रहे हैं, वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे फैसलों में कुछ भी गलत नहीं है। साहित्यिक और शास्त्रीय तमिल बहसों पर ध्यान देने के बजाय, बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए... वंशवादी राजनीति की प्रथा में सुधार की ज़रूरत है।'
Jun 04, 2026, 12:09 PM IST

Breaking LIVE: हां, मालिक यहां आए थे: मोहम्मद वसीम खान

मैं सुबह 8:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचा। मैंने देखा कि हालात बेहद गंभीर थे, मैंने सुबह 8:52 बजे मालिक को फ़ोन किया। मैंने उनसे 26 सेकंड तक बात की। मैंने उन्हें बताया कि लोगों के बचने की उम्मीद बहुत कम है, हां मालिक यहां आए थे। मैं ठीक-ठीक नहीं कह सकता कि वे कब आए या कितनी देर रुके क्योंकि मैं लोगों की जान बचाने में व्यस्त था, उन्होंने किसी को बचाने की कोई कोशिश नहीं की, उन्हें यकीनन पता था कि उनके होटल में आग लग गई है लेकिन शायद उन्हें यह नहीं पता था कि आग कितनी बड़ी थी, जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो उन्होंने यह देखा, ज़ाहिर है, उन्हें पूरी जानकारी थी। वे हर शाम रेस्टोरेंट में आकर बैठते हैं, जब मैंने उन्हें घटनास्थल पर देखा, तो मैं उनके ठीक बगल में खड़ा नहीं था। मैं छांव में खड़ा नहीं था। मैं बाहर जाकर अपनी पूरी क्षमता से लोगों की मदद कर रहा था। मैंने बस उनकी एक झलक देखी। उन्होंने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी और वे बाहर खड़े थे-मोहम्मद वसीम खान
Jun 04, 2026, 12:01 PM IST

Breaking LIVE: निर्देशक पहलाज निहलानी का निधन

मशहूर फिल्म निर्देशक और पूर्व सेंसर बोर्ड प्रमुख पहलाज निहलानी का देहांत हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो 4 जून 2026 की सुबह नानावती अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।
Jun 04, 2026, 11:03 AM IST

Breaking LIVE: मुजफ्फरपुर अस्पताल में आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी-उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी

मुजफ्फरपुर अस्पताल में आग लगने की घटना पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा, "आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी और सरकार घायलों के इलाज की व्यवस्था करेगी।"
Jun 04, 2026, 10:46 AM IST

Breaking LIVE: दाऊद इब्राहिम के कारण छो़ड़ा IPL-ललिल मोदी

"क्रिकेट छोड़ने की सबसे बड़ी वजह": ललित मोदी का दावा—दाऊद इब्राहिम के -अरब के 'सट्टा बाज़ार' ने IPL पर नियंत्रण को लेकर उन्हें निशाना बनाया था।
Breaking LIVE:  दाऊद इब्राहिम के कारण छो़ड़ा IPL-ललिल मोदी
Jun 04, 2026, 10:44 AM IST

Breaking LIVE: सभी होटलों का विशेष सुरक्षा निरीक्षण किया जाए-CM योगी

दिल्ली के मालवीय नगर में एक रेस्टोरेंट में लगी आग का संज्ञान लेते हुए, UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सभी विकास प्राधिकरणों, पुलिस विभागों, PWD, और अग्निशमन विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ कई अन्य विभागों को निर्देश दिया है कि "सभी ऊंची इमारतों, कार्यालयों, होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया जाए, और अग्नि सुरक्षा प्रणालियों को मजबूत किया जाए। सभी होटलों का विशेष सुरक्षा निरीक्षण किया जाए और एक ऑडिट रिपोर्ट जमा की जाए।"
Jun 04, 2026, 9:43 AM IST

Breaking LIVE: कांग्रेस सरकार मुझ पर हमला क्यों कर रही है-ललित मोदी

राहुल गांधी के बारे में IPL के संस्थापक और पहले चेयरमैन ललित मोदी ने कहा कि 'मुझे जिस बात का डर है, वह यह है कि कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें मैंने नाराज़ कर दिया है और वे राजनीति से जुड़े हैं। चाहे वे विपक्ष में बैठते हों या कहीं और, वे मेरे खिलाफ़ कोई न कोई खुन्नस रखते हैं। और उनका काफ़ी दबदबा भी है... अगर आप राहुल गांधी के संसद में दिए गए भाषणों को देखें, तो जब भी कोई चुनाव होता है या कोई मुद्दा उठता है, वे हमेशा मुझ पर ही हमला करते हैं। कांग्रेस सरकार मुझ पर हमला क्यों कर रही है?'
Jun 04, 2026, 9:41 AM IST

Breaking LIVE: सीएम सम्राट चोधऱी ने की 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में आग लगने की घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि की है, और मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+