Delhi NCR Rain: दिल्ली में मौसम का यू-टर्न, धूल भरी आंधी से दिन में छाया अंधेरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi NCR Weather Today: भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने राहत की सांस ली है। दोपहर में शुरू हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल दिया है। बारिश से पहले धूल भरी आंधी देखने को मिली, जिसके कारण कुछ मिनट के लिए अंधेरा छा गया। हालांकि, बारिश होते ही धूल छट गई और तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं और उसके बाद तेज बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में 'येलो वॉच' जारी किया है, जबकि दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी करते हुए लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है। आइए जानतें हैं आगामी 7 जून तक आपके इलाके में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Rajpath during a hot summer day

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? (Today Weather)

आज दिल्ली के उत्तर, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण और नई दिल्ली समेत तमाम इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर या शाम के वक्त 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार (जो 60 किमी/घंटा तक जा सकती है) से तेज धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम ज्यादा आक्रामक हो सकता है, जिसके चलते वहां अलर्ट जारी किया गया है।

पूरे दिल्ली-एनसीआर में 'येलो अलर्ट' (Tomorrow Weather)

कल यानी शुक्रवार को मौसम का असर और व्यापक होगा। मौसम विभाग ने 5 जून के लिए पूरे दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 'येलो वॉच' (Yellow Watch) एक्टिव किया है। इस दिन आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। सुबह से लेकर दोपहर के बीच एक दौर की हल्की बारिश होगी और फिर रात के वक्त दोबारा गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा) और बारिश का एक और स्पेल देखने को मिल सकता है।

6 जून को राहत की आखिरी कशिश

6 जून (शनिवार) को भी दिल्ली-एनसीआर के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह और दोपहर के समय 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। इसके लिए विभाग ने ग्रीन कोड (नो वॉर्निंग) रखा है, यानी मौसम धीरे-धीरे सामान्य होने लगेगा।

7 जून को फिर बदलेगा मौसम
रविवार, 7 जून से मौसम एक बार फिर करवट लेगा और करारी धूप की वापसी होगी। आईएमडी के मुताबिक इस दिन आसमान मुख्य रूप से साफ (Mainly Clear Sky) रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली एनसीआर में कब होगी बारिश? (Rain Update)

अगर आप जानना चाहते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश का दौर कब-कब आएगा, तो मौसम विभाग के अनुसार 4 जून (आज) की रात से लेकर 5 जून की रात और 6 जून के दोपहर तक बारिश के सबसे मजबूत स्पेल आने की उम्मीद है।

इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली आंधी के साथ 'लाइट स्पेल' यानी मध्यम दर्जे की बरसात हो सकती है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी। हालांकि, 7 जून से यह राहत खत्म हो जाएगी और मौसम दोबारा साफ और शुष्क हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+