Homeopathy पर ये क्या बोल गईं Anushka Sharma? वायरल वीडियो ने काटा बवाल, पत्नी को कैसे बचाएंगे विराट कोहली?

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या पर्सनल लाइफ नहीं बल्कि हेल्थ से जुड़ा एक पोस्ट है। एक्ट्रेस ने हाल ही में होम्योपैथी के सपोर्ट में अपनी राय जाहिर की, जिसके बाद इंटरनेट पर बहस का नया दौर शुरू हो गया है।

अनु्ष्का शर्मा और होम्योपैथी को लेकर क्यों हो रही चर्चा?
जहां कुछ लोगों ने अनुष्का शर्मा के अनुभवों का सम्मान करते हुए उनका समर्थन किया है, वहीं कई यूजर्स और मेडिकल विशेषज्ञों ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। फिलहाल सोशल मीडिया पर अनु्ष्का शर्मा और होम्योपैथी को लेकर जमकर चर्चा हो रही है।

Anushka Sharma

अनुष्का शर्मा की इंस्टा स्टोरी से शुरू हुआ पूरा विवाद

-विवाद की शुरुआत तब हुई जब अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मशहूर होम्योपैथिक चिकित्सक, डॉ. राजन शंकरन और उद्यमी नमिता थापर के बीच हुई बातचीत का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा कि होम्योपैथी उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा रही है और उन्होंने अपने स्वास्थ्य संबंधी सफर में इससे काफी लाभ महसूस किया है।

61 की उम्र में फिर दूल्हेराजा बनेंगे Aamir Khan, इस दिन 14 साल छोटी नई गर्लफ्रेंड संग करेंगे तीसरी शादी
61 की उम्र में फिर दूल्हेराजा बनेंगे Aamir Khan, इस दिन 14 साल छोटी नई गर्लफ्रेंड संग करेंगे तीसरी शादी

-अनुष्का शर्मा ने ये भी लिखा कि स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली को लेकर डॉ. राजन शंकरन की सोच और समझ को वह बेहद महत्व देती हैं। एक्ट्रेस का ये व्यक्तिगत अनुभव सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा का केंद्र बन गया।

वायरल हो रहे वीडियो में क्या कहा गया था?

-वीडियो में डॉ. राजन शंकरन होम्योपैथी को एक व्यापक स्वास्थ्य प्रणाली के रूप में देखने की बात करते नजर आए। उन्होंने कहा कि हर चिकित्सा पद्धति की अपनी सीमाएं होती हैं और होम्योपैथी का उद्देश्य केवल बीमारी का नहीं बल्कि व्यक्ति का इलाज करना है।

-डॉ. राजन शंकरन का तर्क था कि जब व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होता है तो उससे जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याएं अपने आप नियंत्रित हो सकती हैं। हालांकि उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि किसी भी अन्य चिकित्सा प्रणाली की तरह होम्योपैथी भी हर परिस्थिति में पूर्ण समाधान नहीं दे सकती।

सोशल मीडिया पर दो हिस्सों में बंटे लोग

-अनुष्का शर्मा का पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक वर्ग ने एक्ट्रेस के व्यक्तिगत अनुभव का सम्मान करते हुए कहा है कि हर व्यक्ति को अपनी स्वास्थ्य संबंधी पसंद और अनुभव शेयर करने का अधिकार है।

-वहीं दूसरी ओर आलोचकों ने सवाल उठाया है कि इतनी बड़ी एक्ट्रेस द्वारा होम्योपैथी जैसे विवादित विषय को प्रमोट करना लाखों लोगों को प्रभावित कर सकता है। कुछ यूजर्स ने इसे वैज्ञानिक प्रमाणों से परे जाकर एक वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति का प्रचार बताया।

मेडिकल एक्सपर्ट्स ने भी जताई नाराजगी

-इस विवाद में जाने-माने हेपेटोलॉजिस्ट Cyriac Abby Philips, जिन्हें सोशल मीडिया पर द लिवर डॉक के नाम से जाना जाता है, भी कूद पड़े। होम्योपैथी के मुखर आलोचक रहे साइरिएक एबी फिलिप्स ने इस पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे स्वास्थ्य संबंधी गलत जानकारी फैलाने वाला कदम बताया।

-साइरिएक एबी फिलिप्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक प्रभाव रखने वाले लोगों को स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर अधिक जिम्मेदारी के साथ बोलना चाहिए। उनकी टिप्पणी के बाद ये बहस और तेज हो गई।

आलोचना के बीच अनुष्का शर्मा के समर्थन में भी उठीं आवाजें

-जहां कई लोगों ने अनुष्का शर्मा की आलोचना की, वहीं बड़ी संख्या में ऐसे यूजर्स भी सामने आए जिन्होंने होम्योपैथी से जुड़े अपने सकारात्मक अनुभव शेयर किए। कुछ लोगों का कहना था कि उन्हें वर्षों से होम्योपैथिक उपचार से लाभ मिला है और इसलिए किसी के व्यक्तिगत अनुभव को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता।

-कई प्रशंसकों ने ये भी तर्क दिया कि अनुष्का शर्मा ने केवल अपना अनुभव शेयर किया है, किसी को चिकित्सा सलाह नहीं दी है। उनके समर्थकों का मानना है कि इस मुद्दे को बिना कारण विवाद का रूप दिया जा रहा है।

अनुष्का शर्मा की ओर से नहीं आया कोई जवाब

-सोशल मीडिया पर जारी इस बहस के बीच अब तक अनुष्का शर्मा की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। एक्ट्रेस ने न तो आलोचनाओं पर टिप्पणी की है और न ही अपने पोस्ट को लेकर कोई स्पष्टीकरण दिया है।

-हालांकि ये मामला एक बार फिर उस पुराने सवाल को चर्चा में ले आया है कि सार्वजनिक हस्तियों द्वारा स्वास्थ्य और चिकित्सा से जुड़े विषयों पर दिए गए बयान किस हद तक लोगों की सोच और फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं।

होम्योपैथी को लेकर छिड़ी बहस पर आगे क्या होगा?

अनुष्का शर्मा की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने होम्योपैथी को लेकर लंबे समय से चल रही बहस को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। एक ओर लोग इसे व्यक्तिगत अनुभव और वैकल्पिक चिकित्सा का समर्थन मान रहे हैं तो दूसरी ओर वैज्ञानिक समुदाय का एक वर्ग इसे भ्रामक संदेश के रूप में देख रहा है। फिलहाल सोशल मीडिया पर ये बहस थमती नजर नहीं आ रही और सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या अनुष्का शर्मा इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+