Muzaffarpur Fire: 'हमें तड़पता छोड़कर भागा स्टॉफ', मृतकों के परिजनों का फूटा गुस्सा, ICU इंचार्ज भी झुलसा
Muzaffarpur Fire: दिल्ली अग्निकांड के दर्द से अभी लोग बाहर भी नहीं निकल पाए थे कि गुरुवार को बिहार मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण अग्निकांड ने एक बार फिर से दिलों में दहशत पैदा कर दी है। मालूम हो कि गुरुवार तड़के के प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया।
कहा जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में अभी तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हैं, जिससे मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। तो वहीं अस्पताल के बाहर परिजनों ने पूरे स्टॉफ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इनलोगों का आरोप है कि जैसे ही आग लगी पूरा स्टॉफ मरीजों को छोड़कर भाग गया। गौरतलब है कि आग 5वें फ्लोर पर लगी, जहां आईसीयू था और वहीं गंभीर रूप में कई मरीज भर्ती थे। एक पीड़ित परिवार ने दावा किया कि उनके पिता की मौत हुई, पर प्रबंधन शव नहीं सौंप रहा। कई स्टाफ सदस्य घटना के बाद से गायब हैं।
अपनों के शव के लिए बिलख रहे हैं लोग
रोते-बिलखते अब अपनों के शव के लिए अस्पताल से लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित प्रसाद हॉस्पिटल एक प्राइवेट अस्पताल है। फायर ऑफिसर आरएन पांडे ने बताया, उन्होंने मौके पर पहुंचने पर कोई जिम्मेदार अस्पताल कर्मचारी नहीं पाया गया औऱ आग लगने के वक्त आईसीयू वार्ड का मुख्य गेट बंद था, जिससे दम घुटकर मरीज बाहर नहीं निकल सके। यही नहीं आईसीयू केवल 13 बेड के लिए है लेकिन वहां पर 15 बेड रखे गए थे।
आईसीयू वार्ड के इंचार्ज भी गंभीर रूप से झुलसे
इस हादसे में आईसीयू वार्ड के इंचार्ज भी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंचीं और कड़ी मशक्कत से आग बुझाई गई। बचाव दल ने करीब 25 लोगों को सुरक्षित निकाला, जिन्हें इलाज हेतु नजदीकी अस्पतालों में रेफर किया।

भीषण आग के कारण कई लोगों की जान चली गई
सुब्रत कुमार सेन, जिलाधिकारी, मुजफ्फरपुर ने कहा कि 'मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग के कारण कई लोगों की जान चली गई। घटनास्थल पर तुरंत पहुंची दमकल की टीमों ने आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया है। अब तक मिली रिपोर्टों के अनुसार, इस घटना में तीन लोगों की मौत हुई है।'
अस्पताल की स्थापना 2014 में हुई थी
गौरतलब है कि PRASAD HOSPITAL मुजफ्फरपुर (ब्रह्मपुरा, बिहार) का एक प्रमुख मल्टीस्पेशियलिटी निजी अस्पताल है। अस्पताल की स्थापना 2014 में हुई थी और इसमें लगभग 125 बेड की सुविधा उपलब्ध है। यहां कार्डियोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी सहित कई विभाग संचालित हैं।
हर अस्पताल में निम्नलिखित अग्नि सुरक्षा उपाय होने चाहिए
फायर डिटेक्शन और अलार्म सिस्टम
- हर मंजिल पर स्मोक डिटेक्टर और हीट डिटेक्टर लगे हों।
- आग लगते ही पूरे भवन में अलार्म बजने की व्यवस्था हो।
- कंट्रोल रूम से निगरानी की सुविधा हो।
अग्निशमन उपकरण
- पर्याप्त संख्या में फायर एक्सटिंग्विशर लगाए जाएं।
- फायर हाइड्रेंट और स्प्रिंकलर सिस्टम मौजूद हों।
- उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव हो।
सुरक्षित निकास (Emergency Exit)
- पर्याप्त संख्या में आपातकालीन निकास द्वार हों।
- निकास मार्ग हमेशा खुला और अवरोध-मुक्त रहे।
- एग्जिट संकेत (Exit Sign) अंधेरे में भी दिखाई दें।














Click it and Unblock the Notifications