Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एक बार फिर नजर आ रही है छत्तीसगढ़ में कुर्सी की लड़ाई, सिंहदेव बोले- राहुल आ रहे है, मेरी छवि बिगाड़ने की कोशिश

Once again there is a chair fight in Chhattisgarh, Singhdev said – Rahul is coming, so trying to spoil my image छत्तीसगढ़ , राहुल गांधी , टी एस सिंहदेव , भूपेश बघेल ,मुख्यमंत्री , बृहस्पति सिंह

रायपुर ,01 फरवरी। भूपेश बघेल सरकार के 3 साल पूरे होने के बाद छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चाओं पर विराम लग गया था,लेकिन अब भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार रहे सूबे के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव लगातार अपने राजनीतिक विरोधियों के निशाने में बने हुए है। इस बीच खबर यह है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे ठीक पहले के बार फिर सिंहदेव ने यह कहकर सबको चौका दिया है कि राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ पहुंचने से पहले उनपर जान से मारने के आरोप लगाने वाले लोग उनकी छवि ख़राब करने का षड्यंत्र कर रहे हैं। दरअसल सिंहदेव का इशारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में लॉबिंग करने वाले विधायक बृहस्पति सिंह की ओर है।

Recommended Video

    फिर नजर आ रही है छत्तीसगढ़ में कुर्सी की लड़ाई,सिंहदेव बोले-राहुल आ रहे है,मेरी छवि बिगाड़ने की कोशिश
    TS
    T SINGHDEV
    TS

    भाजपा नेता ने लगाए है सिंहदेव पर जमीन फर्जीवाड़े के आरोप

    आइये अब पूरा मामला समझते है। दरअसल छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के खिलाफ अंबिकापुर के बीजेपी नेता आलोक दुबे ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि सिंहदेव और उनके परिवार ने करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन को अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए उसे अपने नाम करवा लिया लिया था और उसे बाद बेच भी दिया। आरोप भले ही एक भाजपा नेता ने लगाएं हो ,लेकिन सिंहदेव इसे उन्ही की पार्टी के विधायक बृहस्पति सिंह की तरफ से गढ़ा गया राजनीतिक षड्यंत्र मान रहें हैं। जमीन प्रकरण में सिंहदेव ने कहा है कि जिन लोगो ने मुझपर जान से मरवाने के आरोप लगाए थे, वही लोग छत्तीसगढ़ के लोगों के सामने मेरी छवि पर ख़राब करना चाहते हैं, क्योंकि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आ रहे है इसलिए ऐसा किया जा रहा है। मुझपर लगे सारे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं ,जो चाहे जमीन के दस्तावेज देख सकता है।

    यह भी पढ़े 3 फ़रवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे राहुल गांधी, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना का करेंगे शुभारंभ

    बीते साल जब छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने अपने ढाई साल पूरे किये थे, तब रामानुजगंज विधानसभा से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ही वह विधायक थे ,जिनकी अगुवाई में कांग्रेस विधायकों ने दिल्ली जाकरआलाकमान के सामने सीएम भूपेश बघेल को पद पर बरकरार रखने के लिए लॉबिंग की थी। बृहस्पत सिंह ने इसी दौरान मंत्री सिंहदेव पर आरोप भी लगाया था, क्योंकि वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पद पर बने रहने के पक्ष में है इसलिए टी एस सिंहदेव उनकी जान के दुश्मन है और उन्हें जान से मरवाना चाहते हैं ।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+