CM Vijay: 'असली सुपर स्टार', सीएम विजय की एयर होस्टेस संग तस्वीर हुई वायरल, लोगों ने पूछा-कौन है ये सुंदरी?
CM Vijay: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और दिग्गज अभिनेता सी. जोसेफ विजय इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, वजह इस बार सियासी नहीं बल्कि उनकी एक तस्वीर है, जिसने सोशल मीडिया पर गदर काट दी है। दरअसल वायरल तस्वीर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एक एयर होस्टेस के साथ नजर आ रहे हैं, जिसमें वो काफी 'डाउन टू अर्थ' दिख रहे हैं, जिसकी वजह से इस वक्त वो इंटरनेट पर सुर्खियां बने हुए हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में सीएम बनने के बाद विजय थलपति पहली आधिकारिक यात्रा के तहत दिल्ली गए थे। ये तस्वीर उनकी दिल्ली से चेन्नई वापसी की है, फैंस इस तस्वीर को 'सादगी और स्टारडम का परफेक्ट कॉम्बिनेशन' बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस तस्वीर को खुद एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। उन्होंने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि उनकी 'क्रू ड्यूटी आज खास बन गई' क्योंकि उन्हें 'सीएम थलापति विजय से मिलने का मौका मिला।'
एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी कौन हैं?
पोस्ट शेयर होते ही हजारों लाइक्स और कमेंट्स आने लगे और लोगों के बीच एयर होस्टेस उमा मीनाक्षी भी चर्चा का विषय बन गई हैं। लोग उन्हें खुशकिस्मत कह रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों ने ये पूछा कि ये सुंदरी कौन है?
चेन्नई की रहने वाली हैं उमा मीनाक्षी
फिलहाल उनकी सोशल प्रोफाइल से पता चलता है कि वो चेन्नई में रहती हैं और यहीं के विवि से पढ़ाई की हैं और इस वक्त स्पाइस जेट से जुड़ी हुई हैं। लोग उन्हें भी फोटो के लिए दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं।
फॉर्मल लुक में नजर आए सीएम विजय, फैंस हुए फिदा
तस्वीर में विजय अपने चर्चित ब्लैक-एंड-व्हाइट फॉर्मल लुक में दिखाई दे रहे हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद से उनका यह मोनोक्रोम स्टाइल काफी चर्चा में है और अब यह उनकी राजनीतिक पहचान का हिस्सा बन चुका है। फोटो में विजय बेहद शांत, मुस्कुराते और सामान्य यात्रियों की तरह व्यवहार करते नजर आए, जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

'थलापति असली सुपर स्टार', क्रेजी हुए फैन
फैंस ने सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने लिखा कि 'इतना बड़ा स्टार और अब मुख्यमंत्री बनने के बाद भी जमीन से जुड़े हुए है।' वहीं कुछ यूजर्स ने कहा कि 'विजय की यही सादगी उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाती है।' एक यूजर ने कमेंट किया, 'थलापति पहले भी लोगों के दिलों में थे, अब राजनीति में भी वही प्यार मिल रहा है।' तो एक ने लिखा 'थलापति असली सुपर स्टार।'
पीएम मोदी से 12 साल बाद मिले थे सीएम विजय
विजय का दिल्ली दौरा काफी सुर्खियों में रहा। अपनी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam के संस्थापक विजय ने राजधानी में कई अहम नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकें कीं। पीएम मोदी से वो 12 साल बाद मिले थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन बैठकों में तमिलनाडु के लिए केंद्रीय फंडिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं, निवेश, कल्याणकारी योजनाएं और राज्य की लंबित परियोजनाओं जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

108 सीटें जीतकर TVK बनीं सबसे बड़ी पार्टी
विजय, जो 'तमिलगा वेट्री कज़गम' (TVK) के प्रमुख भी हैं, ने 13 मई को कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के विधायकों के समर्थन से विश्वास मत जीत लिया। विधानसभा चुनावों में 108 सीटें जीतकर TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।














Click it and Unblock the Notifications