Breaking LIVE: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोनिशा सत्ती ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए मंगेतर पर आरोप

Breaking LIVE: कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिन्होंने कल, 28 मई 2026 को पद छोड़ दिया था, जिसके बाद डीके शिवकुमार के सीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है जबकि दूसरी ओर देश में गर्मी का आतंक जारी है, हालांकि मौसम विभाग ने 15 राज्यों में रेन अलर्ट घोषित किया है, जिससे कि तापमान में कमी आने की उम्मीद है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking LIVE 29 MAY 2026

LIVE Feed
May 29, 2026, 12:21 PM IST

Breaking LIVE: वे हमारे साथ रहेंगे और हमारा मार्गदर्शन करेंगे- सतीश जारकीहोली

सिद्धारमैया के बारे में कर्नाटक के पूर्व मंत्री सतीश जारकीहोली कहते हैं, "वे हमारे साथ रहेंगे और हमारा मार्गदर्शन करेंगे... 2028 के चुनाव भी उन्हीं के मार्गदर्शन में होंगे..."
May 29, 2026, 11:30 AM IST

Breaking LIVE: इस बार मानसून वीक है-IMD

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि इस बार मानसून वीक है और सामान्य से कम बारिश होगी। उत्तर पूर्व भारत में सामान्य बारिश होने का पूर्वानुमान है।
May 29, 2026, 11:21 AM IST

Breaking LIVE: हाईकोर्ट्स तीन महीने के अंदर सभी सुरक्षित फैसले सुनाएं -सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए सभी हाई कोर्ट्स को निर्देश दिए हैं कि वे फ़ैसले सुनाने में होने वाली देरी को रोकें। ये निर्देश सभी हाई कोर्ट्स के लिए मानना ​​ज़रूरी है। CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली एक बेंच ने सभी हाई कोर्ट्स को निर्देश दिया कि वे सुरक्षित रखे गए फ़ैसले तीन महीने के अंदर सुना दें। कोर्ट ने आदेश दिया कि ज़मानत के आदेश उसी दिन सुनाए जाएं, या अगर सुरक्षित रखे गए हों, तो अगले दिन सुनाए जाएं।
May 29, 2026, 10:58 AM IST

IPL 2026: मुंबई इंडियंस से कटेगा Hardik Pandya का पत्ता

IPL 2026: मुंबई इंडियंस से कटेगा Hardik Pandya का पत्ता, अंदर की बड़ी खबर आई सामने! कौन होगा नया कप्तान?
May 29, 2026, 10:51 AM IST

Breaking LIVE: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोनिशा सत्ती ने की आत्महत्या की कोशिश, परिवार ने लगाए मंगेतर पर आरोप

जम्मू की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रोनिशा सत्ती ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार का आरोप है कि उन्हें परेशान किया जा रहा था और उनके मंगेतर के साथ उनका विवाद चल रहा था।
May 29, 2026, 9:30 AM IST

CM विजय की एयर होस्टेस संग तस्वीर हुई वायरल, फैंस हुए खुश

CM Vijay: 'असली सुपर स्टार', सीएम विजय की एयर होस्टेस संग तस्वीर हुई वायरल, लोगों ने पूछा-कौन है ये सुंदरी?
May 29, 2026, 9:29 AM IST

Breaking LIVE: NEET पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

NEET UG पेपर लीक मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में FAIMA और UDF की याचिकाओं पर सुनवाई होगी, जिसमें NTA को भंग करने और कोर्ट की निगरानी में कंप्यूटर आधारित टेस्टिंग सिस्टम से परीक्षा कराने की मांग की गई है।
May 29, 2026, 9:28 AM IST

Breaking LIVE: अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने जा रहे हैं सिद्धारमैया

कर्नाटक के कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया होटल से निकलकर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास की ओर जा रहे हैं।
May 29, 2026, 8:39 AM IST

Breaking LIVE: पंजाब स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतगणना आज

पंजाब स्थानीय निकाय चुनावों के लिए मतगणना आज होगी। अमृतसर के एक मतगणना केंद्र से दृश्य।
May 29, 2026, 8:39 AM IST

Breaking LIVE: राज्यपाल थावरचंद ने किया सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है, जिन्होंने कल, 28 मई 2026 को पद छोड़ दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+