LPG: 'बुकिंग से लेकर कनेक्शन सरेंडर तक', 1 जून से बदलेंगे नियम? क्या है आपके शहर में ताजा भाव?
LPG: जून 2026 से देशभर के करोड़ों LPG उपभोक्ताओं के लिए कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। गुडरिटर्नस की खबर के मुताबिक घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग प्रक्रिया, रिफिल लॉक-इन पीरियड, कीमतों में संभावित बढ़ोतरी और PNG कनेक्शन लेने के बाद LPG कनेक्शन सरेंडर करने जैसे नियमों में बदलाव हो सकते हैं, जिसका सीधा असर इंडेन, भारत गैस और HP गैस उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है।
हाल के महीनों में लगातार बढ़ती LPG कीमतों ने आम लोगों की जेब पर भारी असर डाला है। खासकर कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद अब जून 2026 में नए नियमों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

मई 2026 में रिकॉर्ड स्तर पर बढ़े LPG के दाम
तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने मई 2026 में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी की। इससे पहले अप्रैल 2026 में भी LPG कीमतों में ₹218 तक की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं मार्च 2026 में दो बार दाम बढ़ाए गए थे। विशेषज्ञों का मानना है कि मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें इसका बड़ा कारण हैं। मंई में अभी तक निम्मलिखित परिवर्तन देखने को मिले हैं।
- कोलकाता में कीमत ₹1,147 बढ़कर ₹3,355 प्रति सिलेंडर पहुंच गई।
- चेन्नई में ₹1,013 की बढ़ोतरी के बाद कीमत ₹3,259.5 हो गई।
- मुंबई में ₹1,015.5 की बढ़ोतरी के साथ सिलेंडर ₹3,046.5 का हो गया।
- दिल्ली में इसकी कीमत ₹993 बढ़कर ₹3,071.5 प्रति सिलेंडर हो गई।
जून 2026 में क्या-क्या बदल सकता है?
- LPG Refill Lock-In Period में बदलाव संभव: सरकार और OMCs LPG सिलेंडर की बार-बार बुकिंग को नियंत्रित करने के लिए रिफिल लॉक-इन पीरियड में बदलाव कर सकती हैं। यानी एक सिलेंडर की डिलीवरी के बाद दूसरे सिलेंडर की बुकिंग के बीच न्यूनतम समय तय किया जा सकता है।
- LPG कनेक्शन सरेंडर: सरकार ने 25 मई 2026 को एलपीजी (आपूर्ति और वितरण का विनियमन) संशोधन आदेश 2026 में संशोधन किया था, इसके तहत उन उपभोक्ताओं को राहत दी गई है जिन्होंने बाद में PNG कनेक्शन ले लिया है। नए नियमों के अनुसार, अब PNG कनेक्शन लेने के बाद उपभोक्ताओं के लिए LPG कनेक्शन बंद करना और सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस लेना आसान हो सकता है।
- Indane, Bharat Gas और HP Gas उपभोक्ताओं पर असर: इन नए नियमों का असर देश की तीन बड़ी LPG कंपनियों इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की इंडेन गैस, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की भारत गैस और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की एचपी गैस सेवाओं पर पड़ सकता है। अगर रेट की बात करें तो 29 मई को फिलहाल एलपीजी के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
आपके शहर में क्या है घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?
- नई दिल्ली ₹913.00
- कोलकाता ₹939.00
- मुंबई ₹912.50
- चेन्नई ₹928.50
- गुड़गांव ₹921.50
- नोएडा ₹910.50
- बैंगलोर ₹915.50
- भुवनेश्वर ₹939.00
- चंडीगढ़ ₹922.50
- हैदराबाद ₹965.00
- जयपुर ₹916.50
- लखनऊ ₹950.50
- पटना ₹1,002.50
आपके शहर में क्या है कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?
- नई दिल्ली ₹3071.50
- कोलकाता ₹3201
- मुंबई ₹3024
- चेन्नई ₹₹2,043.50
- गोरखपुर ₹3255.5
- आगरा ₹3125.5
- लखनऊ ₹3194
- जयपुर ₹3099
- पटना ₹3361
- चेन्नई ₹3237














Click it and Unblock the Notifications