Aaj Ka Mausam: चुभती गर्मी से मिलेगी राहत, UP समेत 15 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?

Aaj Ka Mausam: सूरज की तपिश से बेहाल लोगों को आज राहत मिल सकती है क्योंकि भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक शुक्रवार को उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार सहित कुल 15 राज्यों में भारी बारिश और तूफानी हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। कुछ क्षेत्रों में 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है तो कहीं कहीं ओले गिरने की भी आशंका हैं इसलिए मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

तेज हवाओं के कारण पेड़-पौधे उखड़ सकते हैं। मौजूदा मौसमी स्थितियों में उत्तरी तमिलनाडु तट के आसपास मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है इसलिए किसानों और मछुआरों के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। जिन 15 राज्यों में रेन अलर्ट है, उनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, केरल और असम शामिल हैं।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में 29 मई को भारी बारिश और आंधी की आशंका है, जहाँ हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। शहर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में 29 से 31 मई तक सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, बुलंदशहर, रामपुर, सीतापुर, अलीगढ़, कानपुर, बहराइच, हमीरपुर, बांदा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, बस्ती, अयोध्या, झांसी और ललितपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

बिहार में 29 और 30 मई को पटना, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी है।

उत्तराखंड में भी खराब रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 29 मई को रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी गढ़वाल जैसे जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की संभावना है। यहां तूफानी हवाएं 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। देहरादून में 29 मई को अधिकतम तापमान 31°C रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना

हिमाचल प्रदेश में भी 29 मई को शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन, चंबा, सिरमौर और ऊना में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। यहाँ 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चल सकती है। मनाली में अधिकतम तापमान 11°C और न्यूनतम तापमान 3°C रहने का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर में येलो अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, उधमपुर, अनंतनाग, कठुआ, राजौरी, पुंछ, बडगाम, मीरपुर, कुपवाड़ा और डोडा जिलों के लिए 29 मई को बारिश और आंधी का येलो अलर्ट घोषित किया गया है, जहाँ हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

राजस्थान में भीषण गर्मी की चेतावनी

राजस्थान में 29 मई के लिए करौली, अलवर, बीकानेर, चुरू, सीकर, झुंझुनू, भरतपुर, जयपुर, टोंक और सवाई माधोपुर में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

यह पढ़ें:Weather Forecast: आने वाले 3 दिनों में यूपी समेत 5 राज्यों में होगी तगड़ी बारिश, गिरेंगे ओले, IMD ने क्या कहा?
यह पढ़ें:Weather Forecast: आने वाले 3 दिनों में यूपी समेत 5 राज्यों में होगी तगड़ी बारिश, गिरेंगे ओले, IMD ने क्या कहा?
यह पढ़ें:Monsoon 2026 Date: IMD का अंदाजा निकला गलत? आग उगल रहा आसमान, कब आएगा मानसून?
यह पढ़ें:Monsoon 2026 Date: IMD का अंदाजा निकला गलत? आग उगल रहा आसमान, कब आएगा मानसून?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+