Maharashtra Weather Update: उमस ने किया हाल बेहाल, मुंबई समेत 5 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, क्या कहा IMD ने?

Maharashtra Weather Update: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। हल्की बारिश और बूंदाबांदी के बावजूद मौसम फिर से गर्म और उमस भरा हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज के लिए मुंबई और उससे सटे जिलों के लिए ताजा हीटवेव अलर्ट जारी किया है।

मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में दिन का तापमान कई इलाकों में 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। इससे लोगों को तेज धूप, उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। खासतौर पर दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया है।

Maharashtra Weather Update

किन इलाकों में जारी हुआ अलर्ट?

IMD ने मुंबई के साथ-साथ कोंकण क्षेत्र के कई जिलों ठाणे, पालघर और रायगढ़ में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक लोगों को गर्म और उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी संभावना जताई है कि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है लोकिन इससे सिर्फ फौरी राहत मिलेगी।

क्यों बढ़ रही है गर्मी?

पिछले सप्ताहांत मुंबई और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई थी, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिसके कारण उमस काफी ज्यादा महसूस हो रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्री हवाओं की कमजोरी और तेज धूप की वजह से तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सुबह से ही धूप तेज हो जाती है और दोपहर तक गर्मी असहनीय हो जाती है।

लोगों पर क्या पड़ रहा असर?

लगातार बढ़ती गर्मी और उमस का असर आम लोगों की दिनचर्या पर साफ दिखाई दे रहा है। लोकल ट्रेन, बस स्टैंड और बाजारों में लोग पसीने से बेहाल नजर आ रहे हैं। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। डॉक्टरों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, धूप में कम निकलने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, थकान और चक्कर आने जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

IMD की लोगों को सलाह

  • मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है।
  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक तेज धूप में निकलने से बचें
  • शरीर को हाइड्रेट रखें और ज्यादा पानी पिएं
  • बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
  • बाहर निकलते समय छाता, टोपी या सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
यह पढ़ें: Aaj Ka Mausam: चुभती गर्मी से मिलेगी राहत, UP समेत 15 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?
यह पढ़ें: Aaj Ka Mausam: चुभती गर्मी से मिलेगी राहत, UP समेत 15 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?
यह पढ़ें:Monsoon 2026 Date: IMD का अंदाजा निकला गलत? आग उगल रहा आसमान, कब आएगा मानसून?
यह पढ़ें:Monsoon 2026 Date: IMD का अंदाजा निकला गलत? आग उगल रहा आसमान, कब आएगा मानसून?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+