Petrol Diesel Price: आज कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? Delhi से UP तक तेल कंपनियों ने जारी किए नए रेट्स

Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार से बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है-कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतों पर अचानक ब्रेक लग गया है और ग्लोबल मार्केट में भारी नरमी देखने को मिल रही है! लेकिन ठहरिए, क्या इस गिरावट का फायदा भारतीय तेल कंपनियों ने आपको दिया? आज शुक्रवार, 29 मई 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने जो फैसला लिया है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। देश भर में पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर एक ऐसी स्थिति बन गई है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

इससे पहले बीते सोमवार यानी 25 मई 2026 को आम जनता को तगड़ा झटका लगा था, जब पेट्रोल की कीमतों में 2.61 रुपये और डीजल में 2.71 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया था। सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले 11 दिनों के भीतर ही दिल्ली में पेट्रोल 7.35 रुपये और डीजल 7.82 रुपये प्रति लीटर तक महंगा कर दिया है।

Petrol Diesel

11 दिनों में 4 बार बढ़े दाम

देश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही पेट्रोलियम कंपनियों ने ईंधन के दामों में आग लगाना शुरू कर दिया था। पिछले 11 दिनों में कंपनियां चार बार कीमतें बढ़ा चुकी हैं:

  • 15 मई 2026: पेट्रोल ₹3.00 और डीजल ₹3.29 महंगा हुआ।
  • 19 मई 2026: पेट्रोल ₹0.87 और डीजल ₹0.91 महंगा हुआ।
  • 23 मई 2026: पेट्रोल ₹0.87 और डीजल ₹0.91 महंगा हुआ।
  • 25 मई 2026: पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 महंगा हुआ।

ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से वैश्विक स्तर पर कच्चा तेल करीब 50 फीसदी तक महंगा हो चुका है। एक अनुमान के मुताबिक, क्रूड ऑयल महंगा होने की वजह से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और जेट फ्यूल पर करीब 1,380 करोड़ रुपये का भारी-भरकम घाटा उठाना पड़ रहा है।

देश के प्रमुख शहरों और महानगरों में आज का भाव

तेल कंपनियों द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, आज देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें निम्नलिखित हैं:

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल ₹111.21 प्रति लीटर और डीजल ₹97.83 प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल ₹113.51 प्रति लीटर और डीजल ₹99.82 प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल ₹108.01 प्रति लीटर और डीजल ₹99.66 प्रति लीटर
  • नोएडा: पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹97.56 प्रति लीटर
  • लखनऊ: पेट्रोल ₹101.89 प्रति लीटर और डीजल ₹95.36 प्रति लीटर
  • पटना: पेट्रोल ₹113.37 प्रति लीटर और डीजल ₹99.36 प्रति लीटर
  • भोपाल: पेट्रोल ₹114.57 प्रति लीटर और डीजल ₹99.64 प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल ₹101.54 प्रति लीटर और डीजल ₹89.47 प्रति लीटर
  • रांची: पेट्रोल ₹105.26 प्रति लीटर और डीजल ₹100.49 प्रति लीटर
Aaj Ka Mausam: चुभती गर्मी से मिलेगी राहत, UP समेत 15 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?
Aaj Ka Mausam: चुभती गर्मी से मिलेगी राहत, UP समेत 15 राज्यों में Rain Alert, क्या दिल्ली में बरसेंगे बादल?

क्रूड ऑयल (कच्चे तेल) का ताजा हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सुबह छह बजे मानक ब्रेंट क्रूड (Brent Crude) का दाम 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 93.71 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI Crude) भी 0.49 फीसदी कम होकर 88.46 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। हालांकि, भारतीय बास्केट क्रूड (Indian Basket Crude) अभी भी कंपनियों को 102.10 डॉलर प्रति बैरल पड़ रहा है।

भारत में जून 2017 से लागू डायनेमिक फ्यूल प्राइसिंग सिस्टम के तहत हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दामों की समीक्षा की जाती है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर रोज दरें तय होती हैं।

नोट: आर्टिकल में दिए गए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट Good Returns के इनपुट पर आधारित हैं।

Delhi LPG Price Today: दिल्ली में रसोई गैस की नई कीमतें जारी, चेक करें घरेलू और कमर्शियल LPG के लेटेस्ट रेट
Delhi LPG Price Today: दिल्ली में रसोई गैस की नई कीमतें जारी, चेक करें घरेलू और कमर्शियल LPG के लेटेस्ट रेट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+