3 फ़रवरी को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे राहुल गांधी, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना का करेंगे शुभारंभ
छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार फरवरी महीने तीन बड़ी योजनाओं का आगाज़ करने जा रही है। इन योजनाओ में सबसे अहम राजीव गांधी ग्रामीण मजदूर न्याय योजना है ,जिसके तहत प्रदेश के 10 लाख से भी ज्यादा भूमिहीन किसान श्रमिकों को सालाना 6 हजा
रायपुर ,29 जनवरी। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार फरवरी महीने में 3 तीन बड़ी योजनाओं का आगाज़ करने जा रही है। इन योजनाओ में सबसे अहम राजीव गांधी ग्रामीण मजदूर न्याय योजना है ,जिसके तहत प्रदेश के 10 लाख से भी ज्यादा भूमिहीन किसान श्रमिकों को सालाना 6 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। खास बात यह है कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस योजना का शुभारंभ करने के लिए 3 फरवरी को रायपुर पहुंचेंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल गांधी से राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना का शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था,जिसे राहुल गांधी ने स्वीकार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ शासन की तरफ से बहुप्रतीक्षित राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ के लिए राहुल गांधी को आधिकारिक आमंत्रण भेजा गया था ,जिसपर राहुल गांधी के कार्यालय की तरफ से उनकी सहमति की आधिकारिक पुष्टि मिल चुकी है। इससे पहले राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की प्रथम किश्त 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन जारी करने की जानी थी ,जो टल गई थी। माना जा रहा है कि हाल ही में सीएम भूपेश बघेल ने अपने दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात करके उन्हें अपने पुत्र चैतन्य बघेल के विवाह समारोह के लिए आमंत्रित किया था ,उसी दौरान राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ आने की सैद्धांतिक सहमति दे दी थी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में भी 500 रूपये की दर से LPG देने की मांग,CM बघेल बोले-उत्तराखंड से तुलना ठीक नहीं
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर दिनांक 3 फ़रवरी 2022 को साइंस कॉलेज मैदान से राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ तथा नवा रायपुर में बनाए जा रहे 'सेवाग्राम' का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सरकार की तरफ से फ़रवरी के पहले सप्ताह में सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाना है।
फरवरी में 3 योजनाओ की लांचिंग
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदुर न्याय योजना के अलावा फरवरी माह में बघेल सरकार दो अन्य योजनाओ की शुरुवात करने जा रही है। बघेल सरकार 21फरवरी को प्रदेश के सभी 169 शहरों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना के तहत झुग्गी क्षेत्रो में सरकार की मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात की जाएंगी, जो मेडिकल टेस्ट से लेकर ,इलाज और दवा भी मुफ्त में उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा 25 फरवरी से जनता के के लिए नल कनेक्शन को ऑनलाइन करने की योजना शुरू कर दी जाएगी। इस योजना के जरिये लोगो को नगर निगमों के चक्कर नहीं काटना पड़ेगा और वह नलजल योजना का लाभ आसानी से उठा सकेंगे ।












Click it and Unblock the Notifications