छत्तीसगढ़: बोरवेल में फंसी मासूम की जान, जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, सीएम भूपेश भी रख रहे हैं नजर
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा के मालखरौदा क्षेत्र के पिहारिद गांव में बोरवेल में एक मासूम जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहा है।
जांजगीर- चांपा , 11 जून। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा के मालखरौदा क्षेत्र के पिहारिद गांव में बोरवेल में एक मासूम जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक 10 जून से मासूम राहुल साहू बोरवेल में फंसा हुआ है। अपने घर के पीछे बनी बाड़ी में खेलते हुए 10 साल बोरवेल के गड्ढे में जा गिरा। सीएम भूपेश बघेल की आदेश के बाद पूरा प्रसाशनिक अमला बच्चे को सकुशल गड्ढे से बाहर निकालने में जुटा हुआ है।

बताया जा रहा है है कि ग्राम पिहारिद में 10 वर्षीय बालक राहुल अपने घर के पीछे बाड़ी में खेलने के दौरान खुले बोरवेल में गिर गया है। बच्चे को बचाने के ;लिए ओड़िसा से भी टीम पहुंच चुकी है,जबकि बिलासपुर से एनडीआरएफ की टीम ने भी काम जारी रखा हुआ है। बचाव कार्य के लिए कोरबा, रायगढ़ से भी मशीने मंगाई गई है। जिला प्रशासन द्वारा हर सम्भव कोशिश की जा रही है। आस-पास के इलाके में बेरिकेडिंग कर दिया गया है। पर्याप्त लाइटिंग के साथ स्वास्थ्य अधिकारियों और एम्बुलेंस की टीम तैनात है। ऑक्सीजन सिलेंडरएक्ट्रा रखा गया है। बच्चे की गतिविधियों पर सीसीटीवी से पूरी नज़र रखी जा रही हैऔर बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ का अंबिकापुर है अजूबा, जहां धरती हिलती है, पानी बहता है नीचे से ऊपर !
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: नक्सली कमांडर पहुंचा इलाज करवाने, बेमेतरा पुलिस ने किया अस्पताल सील












Click it and Unblock the Notifications