सम्राट चौधरी सरकार ने छीनी Z+ सुरक्षा, भड़के लालू-राबड़ी ने वापस किए गार्ड्स, प्रशांत किशोर ने किस पर कसा तंज?

बिहार की सियासत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा घमासान छिड़ गया है। राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा में कटौती किए जाने के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी ने एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस लौटा दिया है। राजद (RJD) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने इस पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि की है।

लालू प्रसाद यादव के निर्देश के बाद सभी जवान आवास खाली कर अपने-अपने बैरक में लौट चुके हैं और इस वक्त राबड़ी आवास के मुख्य द्वार से भी पहरा हट गया है। आइए जानतें हैं इस पूरे मामले पर जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने क्या प्रतिक्रिया दी है...

बिहार गृह विभाग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, राज्य सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा की समीक्षा करने के बाद उसमें भारी कटौती की है। इस फैसले के तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को छोड़कर परिवार के सभी सदस्यों की सुरक्षा घटा दी गई है। तेजस्वी यादव को पहले की तरह 'Y+' कैटेगरी की सुरक्षा मिलती रहेगी, जिसमें 1-4 हाउस गार्ड, 6 अंगरक्षक और एस्कॉर्ट पार्टी शामिल हैं।

Lalu Yadav Prashant Kishor

परिवार के अन्य सदस्यों की सुरक्षा में बड़े बदलाव

  • तेज प्रताप यादव: इनकी सुरक्षा को लगभग खत्म करते हुए अब मात्र एक अंगरक्षक दिया गया है।
  • मीसा भारती (सांसद): इन्हें केवल तीन सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं।
  • राजश्री यादव (तेजस्वी की पत्नी): इनकी सुरक्षा में सिर्फ एक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेगा।

लालू-राबड़ी देवी से छिना 'Z+' सुरक्षा का दर्जा

बिहार सरकार ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को दी गई 'Z+' (जेड प्लस) श्रेणी की सुरक्षा को पूरी तरह से समाप्त कर दिया है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें बिहार विशेष सुरक्षा दल अधिनियम, 2010 के तहत एक वैकल्पिक सुरक्षा व्यवस्था दी गई है।

नई व्यवस्था के तहत मिलने वाली सुविधाएं:

  • लालू प्रसाद यादव: इन्हें BSAP के 2-8 हाउस गार्ड, 2 अंगरक्षक, पायलट और बुलेटप्रूफ कार के साथ एस्कॉर्ट की सुविधा दी जाएगी।
  • राबड़ी देवी: इन्हें 2-8 हाउस गार्ड, 6 अंगरक्षक (3 महिला और 3 वर्दीधारी) तथा पायलट-एस्कॉर्ट के साथ बुलेटप्रूफ कार आवंटित की गई है।
अंडरग्राउंड हुए Khan SIR? कहां छिपे हैं? पटना पुलिस रातभर खोजती रही,नहीं कर पाई गिरफ्तार! अब बढ़ेगी मुश्किलें
अंडरग्राउंड हुए Khan SIR? कहां छिपे हैं? पटना पुलिस रातभर खोजती रही,नहीं कर पाई गिरफ्तार! अब बढ़ेगी मुश्किलें

सुरक्षा जिनके लिए स्टेटस सिंबल है, वे चिंता करें - प्रशांत किशोर

लालू-राबड़ी परिवार की सुरक्षा हटाए जाने और उसके बाद उपजे विवाद पर जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने तीखा तंज कसा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि जिन्हें सुरक्षा की राजनीति करनी है, वे इस लड़ाई में पड़ें।

प्रशांत किशोर ने कहा कि 'जनसुराज में कम से कम हम लोग तो यह कहते हैं कि हमें सुरक्षा नहीं चाहिए। न ही हम लोग सुरक्षा लेकर चलते हैं और न सुरक्षा के चक्कर में रहते हैं कि कितने गार्ड हमारे साथ हैं। जिनके लिए सुरक्षा एक 'स्टेटस सिंबल' (प्रतिष्ठा का प्रतीक) है, यह उनकी चिंता है कि उनकी सुरक्षा घट रही है या बढ़ रही है।'

उन्होंने आगे कहा कि हम लोग पहले भी बिहार के गांव-देहात में पैदल चल रहे थे, तब भी अकेले थे और आज भी अकेले चल रहे हैं। हमारे साथ जनता का हुजूम और उनका भरोसा है, इसलिए हमें किसी सरकारी सुरक्षा बैरिकेड की जरूरत नहीं है। जिनकी सुरक्षा हटाई या बढ़ाई गई है, यह सिरदर्द उनका है और टिप्पणी भी उन्हीं को करने दीजिए।'

Khan Sir Coaching Case: कोचिंग सेंटरों की लड़ाई पर पटना पुलिस सख्त, छात्रों के लिए जारी की ये बड़ी चेतावनी!
Khan Sir Coaching Case: कोचिंग सेंटरों की लड़ाई पर पटना पुलिस सख्त, छात्रों के लिए जारी की ये बड़ी चेतावनी!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+