Amandeep Khare ने दो मैच में जड़ दिए दो शतक, CCPL सीजन 3 में बल्ले से मचाई गजब की तबाही

Amandeep Khare century: छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के ऑल-फॉर्मेट कप्तान अमनदीप खरे ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन 3 में अपनी शानदार फॉर्म को बरकरार रखते हुए लगातार दूसरा शतक जड़ दिया। उनकी नाबाद शतकीय पारी की बदौलत रायपुर राइनोज़ ने सुरगुजा टाइगर्स को 9 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

अमनदीप खरे ने लगातार जड़ा दूसरा शतक (Amandeep Khare century)

रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की कप्तानी कर रहे अमनदीप खरे ने एक बार फिर नेतृत्व की मिसाल पेश की। CCPL में रायपुर राइनोज़ के कप्तान के रूप में खेल रहे खरे ने पहले मैच में शतक लगाने के बाद दूसरे मुकाबले में भी शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए नाबाद 101 रन बनाए।

Amandeep Khare 1

अमनदीप और अमित ने खेली कमाल की पारी

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में खेले गए मुकाबले में अमनदीप ने 62 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी पारी को नियंत्रित किया और टीम को आसान जीत दिलाई। अमनदीप खरे और अमित कुमार यादव ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 155 रनों की साझेदारी कर मैच को पूरी तरह रायपुर राइनोज़ के पक्ष में कर दिया। जहां खरे 101 रन बनाकर नाबाद लौटे, वहीं अमित यादव ने 74 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। रायपुर राइनोज़ ने 187 रनों के लक्ष्य को केवल 19.1 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

IND vs AFG: मैच के दौरान छाए रहेंगे बादल या खिलेगी धूप? इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका!
IND vs AFG: मैच के दौरान छाए रहेंगे बादल या खिलेगी धूप? इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका!

सुरगुजा टाइगर्स ने बनाए थे 186 रन

इससे पहले सुरगुजा टाइगर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 186 रन बनाए थे। कप्तान आशुतोष सिंह ने 65 रन और आनंद राव ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली, लेकिन अमनदीप खरे की एक और दमदार पारी के सामने उनका प्रदर्शन फीका पड़ गया। टूर्नामेंट के शुरुआती दोनों मुकाबलों में शतक लगाने वाले अमनदीप खरे अब CCPL सीजन 3 के सबसे प्रभावशाली और चर्चित खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। उनकी निरंतरता, नेतृत्व क्षमता और बड़े मौकों पर प्रदर्शन करने की योग्यता रायपुर राइनोज़ की लगातार सफलताओं का प्रमुख कारण रही है।

भारत-अफगानिस्तान टेस्ट WTC का हिस्सा क्यों नहीं? ICC का वो नियम जिसके चलते टीम इंडिया को नहीं मिलेंगे अंक
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट WTC का हिस्सा क्यों नहीं? ICC का वो नियम जिसके चलते टीम इंडिया को नहीं मिलेंगे अंक

अपनी मैच जिताऊ नाबाद शतकीय पारी के लिए अमनदीप खरे को लगातार दूसरे मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। जैसे-जैसे CCPL सीजन 3 आगे बढ़ रहा है, सभी की निगाहें अब अमनदीप खरे पर टिकी होंगी। लगातार दो मैचों में दो शतक लगाकर उन्होंने न सिर्फ रायपुर राइनोज़ को विजयी शुरुआत दिलाई है, बल्कि खुद को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण भी साबित किया है।

IND vs AFG Preview: मुल्लांपुर में होगा पहले टेस्ट का आगाज, आखिर कौन किस पर पड़ेगा भारी?
IND vs AFG Preview: मुल्लांपुर में होगा पहले टेस्ट का आगाज, आखिर कौन किस पर पड़ेगा भारी?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+