Norway Chess 2026: प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे चेस का खिताब जीतने वाले बने पहले भारतीय खिलाड़ी

Norway Chess 2026: भारतीय शतरंज के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। देश के युवा ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानंद (R. Praggnanandhaa) ने दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों में से एक नॉर्वे चेस 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। वे इस प्रतियोगिता को जीतने वाले इतिहास के पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। टूर्नामेंट के अपने आखिरी मुकाबले में प्रज्ञानंद ने जर्मनी के विंसेंट कीमर को मात देकर इस ऐतिहासिक जीत पर मुहर लगाई।

लगातार 4 क्लासिकल जीत से पलटा पासा, कुल 12 अंक किए हासिल (Norway Chess 2026)

इस टूर्नामेंट का अंत बेहद रोमांचक रहा। प्रज्ञानंद ने कुल 12/12 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर खिताबी जीत दर्ज की। अमेरिका के वेस्ली सो ने आर्मागेडन मुकाबले में फ्रांस के अलीरेजा फिरौज्जा को हराकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अगर प्रज्ञानंद आखिरी राउंड में कीमर को नहीं हरा पाते तो वेस्ली सो चैंपियन बन जाते। इस प्रतियोगिता में अलीरेजा तीसरे और दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन चौथे स्थान पर रहे।

Norway Chess 2026 1

शुरुआती हाफ में प्रज्ञानंद का प्रदर्शन रहा निराशाजनक

टूर्नामेंट के शुरुआती हाफ में प्रज्ञानंद का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक था। छठे राउंड की समाप्ति तक वे लगातार दो मुकाबले (डी. गुकेश और वेस्ली सो के खिलाफ) हारकर महज 6 अंकों के साथ अंक तालिका में सबसे निचले पायदान (बॉटम) पर खिसक गए थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार चार क्लासिकल मुकाबले जीतकर पासा पलट दिया, जिसमें महान मैग्नस कार्लसन के खिलाफ मिली डबल जीत भी शामिल है।

<strong>IND vs AFG: मैच के दौरान छाए रहेंगे बादल या खिलेगी धूप? इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका</strong>!
IND vs AFG: मैच के दौरान छाए रहेंगे बादल या खिलेगी धूप? इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका!

'मां के फोन कॉल ने बदल दी मेरी सोच'

इस ऐतिहासिक जीत के बाद प्रज्ञानंद ने उस इनसाइड स्टोरी का खुलासा किया, जिसने उनकी मानसिक स्थिति और खेल की रणनीति को पूरी तरह बदल दिया। प्रज्ञानंद ने चेस24 से बातचीत में कहा कि 1 जून को अलीरेजा के खिलाफ मैच से पहले मैंने अपनी मां से फोन पर बात की थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि बेटा, यह नया महीना है। तुम बहुत अच्छा खेलोगे। उस समय मुझे लगा कि यह एक सामान्य बात है जो हर मां अपने बच्चे से कहती है। लेकिन इसके बाद मैंने लगातार चार मैच जीत लिए। शायद उन्हें पहले से कुछ आभास था।

IND vs AFG Test: मैदान पर इतिहास रचने उतरेंगे ऋषभ पंत, DHONI का महान रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब
IND vs AFG Test: मैदान पर इतिहास रचने उतरेंगे ऋषभ पंत, DHONI का महान रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब

रणनीति में किया बदलाव

प्रज्ञानंद ने अपनी तकनीकी रणनीति में सुधार का जिक्र करते हुए बताया कि हार के सिलसिले के बाद मैंने खेल को अधिक नियंत्रण के साथ और थोड़ा तेजी से खेलने का फैसला किया। इसका फायदा यह हुआ कि हर मैच में मुझे अपने प्रतिद्वंद्वी पर समय की बढ़त मिलने लगी। समय रहते मैं बेहतर और सटीक चालें चलने में सफल रहा, जिसने मेरी जीत का रास्ता साफ किया।

IND vs AFG Preview: मुल्लांपुर में होगा पहले टेस्ट का आगाज, आखिर कौन किस पर पड़ेगा भारी?
IND vs AFG Preview: मुल्लांपुर में होगा पहले टेस्ट का आगाज, आखिर कौन किस पर पड़ेगा भारी?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+