India Slams Pakistan: भारत ने UN में पाकिस्तान को लगाई फटाकर, कहा- जम्मू-कश्मीर भारत का था, है और हमेशा रहेगा

India slams Pakistan UNGA 2026: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर करारा जवाब दिया है। भारत ने पाकिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र के मंचों का राजनीतिक हितों के लिए दुरुपयोग करने का आरोप लगाया और दो टूक शब्दों में कहा कि "जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा।"

संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुरक्षा परिषद (UNSC) की वार्षिक रिपोर्ट पर आयोजित पूर्ण बैठक के दौरान भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने पाकिस्तान के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान लगातार ऐसे मुद्दे उठा रहा है जो पूरी तरह भारत के आंतरिक मामले हैं।

india-slams-pakistan-unga-jammu-kashmir-integral-part

पाकिस्तान ने फिर उठाया कश्मीर का मुद्दा

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के दौरान पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि आसिम इफ्तिखार अहमद ने जम्मू-कश्मीर का मुद्दा उठाया था। इसके जवाब में भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वथनेनी हरीश ने कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर जम्मू-कश्मीर जैसे भारत के आंतरिक मामले को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाकर अनावश्यक विवाद पैदा करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान द्वारा भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर का उल्लेख किए जाने के कारण हमें जवाब देना आवश्यक हो गया है।"

CJP Protest Delhi: क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे सोनम वांगचुक? सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने का किया था ऐलान
CJP Protest Delhi: क्या जंतर-मंतर पहुंचेंगे सोनम वांगचुक? सीजेपी के प्रदर्शन में शामिल होने का किया था ऐलान

संयुक्त राष्ट्र मंच का दुरुपयोग कर रहा पाकिस्तान

भारत ने पाकिस्तान पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा कि पाकिस्तान लगातार भ्रामक और गलत सूचनाएं फैलाकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

भारत ने कहा कि सुरक्षा परिषद की सदस्यता एक बड़ी जिम्मेदारी है और इसका उपयोग झूठे एवं पक्षपातपूर्ण नैरेटिव फैलाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। भारतीय राजनयिक ने कहा, "पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के इस मंच को भी अपने विभाजनकारी राजनीतिक हितों के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की है। सुरक्षा परिषद कोई ऐसा मंच नहीं है जहां झूठे और भ्रामक दावे पेश किए जाएं।"

"जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा था, है और रहेगा"

भारत ने कश्मीर पर अपना रुख दोहराते हुए स्पष्ट किया कि जम्मू-कश्मीर को लेकर किसी भी तरह के दावे या बयान का कोई ऐतिहासिक या कानूनी आधार नहीं है। पर्वथनेनी हरीश ने कहा जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। इसके विपरीत किए गए सभी दावे निराधार हैं और ऐतिहासिक तथ्यों के खिलाफ हैं। पाकिस्तान की खोखली बयानबाजी और राजनीतिक प्रचार से जमीनी हकीकत नहीं बदल सकती।

सुरक्षा परिषद में सुधार की भी उठाई मांग

बैठक के दौरान भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया। भारत ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा परिषद की संरचना में बदलाव जरूरी है ताकि यह अधिक प्रतिनिधित्वपूर्ण और प्रभावी बन सके। भारत ने स्थायी और अस्थायी दोनों श्रेणियों में सदस्य देशों की संख्या बढ़ाने की मांग दोहराई। भारतीय प्रतिनिधि ने कहा, यथास्थिति बनाए रखने से सुरक्षा परिषद प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रही है और भविष्य में भी नहीं कर पाएगी।

गिलगित-बाल्टिस्तान चुनाव पर भी भारत का कड़ा विरोध

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को जवाब देने के साथ-साथ भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों पर भी कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने 5 जून को एक बयान जारी कर कहा कि पाकिस्तान द्वारा 7 जून 2026 को तथाकथित गिलगित-बाल्टिस्तान विधानसभा चुनाव आयोजित करने की योजना पूरी तरह अस्वीकार्य है। भारत ने कहा कि गिलगित-बाल्टिस्तान भारत का हिस्सा है और पाकिस्तान वहां अवैध तथा जबरन कब्जा किए हुए है। MEA के बयान में कहा गया, "भारत सरकार ने पाकिस्तान के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया है। पाकिस्तान द्वारा भारतीय क्षेत्र में तथाकथित चुनाव कराने की कोई वैधता नहीं है।"

अंतरराष्ट्रीय मंच पर लगातार आक्रामक रुख

हाल के वर्षों में भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाकिस्तान द्वारा कश्मीर मुद्दा उठाए जाने का लगातार जवाब दिया है। भारत का स्पष्ट रुख रहा है कि जम्मू-कश्मीर पूरी तरह उसका आंतरिक मामला है और इस पर किसी तीसरे पक्ष की भूमिका स्वीकार नहीं की जा सकती।

संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिया गया ताजा बयान भी इसी नीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें भारत ने न केवल कश्मीर पर अपना रुख दोहराया बल्कि पाकिस्तान को संयुक्त राष्ट्र मंचों के दुरुपयोग को लेकर भी खुली चेतावनी दी।विशेषज्ञों का मानना है कि गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रस्तावित चुनाव और संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की टिप्पणियों के बीच भारत का यह जवाब आने वाले दिनों में भारत-पाकिस्तान के कूटनीतिक टकराव को और तेज कर सकता है।

CJP Protest Delhi: जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' को प्रदर्शन की मिली मंजूरी, 10 बजे से जुटेंगे Gen z
CJP Protest Delhi: जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' को प्रदर्शन की मिली मंजूरी, 10 बजे से जुटेंगे Gen z
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+