छत्तीसगढ़: विधायक विक्रम मंडावी का विवादित बयान, अग्निपथ योजना के विरोध में गाड़ियां जलाने का किया समर्थन

अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस के तमाम नेता लगातार केंद्र सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं, लेकिन इस बीच कांग्रेस के एक विधायक अपने बिगड़े बोल के बाद भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।

रायपुर ,28 जून। अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस के तमाम नेता लगातार केंद्र सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं, लेकिन इस बीच कांग्रेस के एक विधायक अपने बिगड़े बोल के बाद भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। छत्तीसगढ़ के सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को पूरे प्रदेश में अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह आंदोलन आयोजित किया था। इस आंदोलन के दौरान बस्तर संभाग के बीजापुर क्षेत्र से कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी की जुबान बिगड़ गई है। जिसके बाद वह भाजपा के निशाने पर आ गए हैं।

f
सोमवार को बीजापुर में अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस की आयोजित सत्याग्रह आंदोलन के दौरान विधायक विक्रम मंडावी ने मंच से कहा कि जैसे बिहार में युवा गाड़ी जलाकर अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे हैं, इसी तरह से सभी जगह विरोध होना चाहिए। इतना ही नहीं कांग्रेस विधायक विधायक विक्रम मंडावी ने यह भी कहा कि अग्निपथ योजना के विरोध का हम भी समर्थन करते हैं और सड़क पर उतर कर विरोध करेंगे।

विक्रम मंडावी का युवाओ की तरफ से गाड़ी जलाये जाने का समर्थन करता वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुआ जिसके बाद वह भाजपा नेताओ के निशाने पर आ गए हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कांग्रेस विधायक के विवादित बयान का वीडियो ट्वीटर पर शेयर करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास ने कहा कि अग्निवीर योजना के नाम पर गांधीवादी तरीके से सत्याग्रह करने का दावा करने वालों की पोल खुल गई है। यह गांधीवादी नहीं बल्कि अराजक और गुंडे वादी हैं। विधायक होकर विक्रम मंडावी इस तरह से युवाओं को उकसा रहे हैं। ऐसे विधायक पर FIR दर्ज होनी चाहिए। बीजेपी के नेताओं पर तो छोटे-छोटे मामलों पर FIR हो जाती है।

यह भी पढ़ें भूपेश सरकार ने की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, छत्तीसगढ़ में बदले गए 19 जिलों के कलेक्टर

श्रीवास ने कहा कि बिहार की तर्ज़ पर गाड़ियों को जलाने के लिए युवाओं को जिस अंदाज में बीजापुर के कांग्रेसी विधायक भड़का रहे है। इन पर NSA की तर्ज पर कार्यवाही होना चाहिए ? उन्होंने कांग्रेस विधायक के विवादित बयान पर आगे कहा है कि छत्तीसगढ़ एक शांत प्रदेश है ,कांग्रेस विधायक का बयान दंगे भड़काने का प्रयास जैसा है ।

यह भी पढ़ें इंडोनेशिया दौरे पर छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री कवासी लखमा, ग्लोबल कांफ्रेंस में शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+