अम्बिकापुर में ATM Tampering कर बैंक को लगा रहे थे चुना, गिरोह को पुलिस ने पकड़ा, 120 एटीएम कार्ड बरामद
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एटीएम टेम्परिंग कर बैकों को नुकसान पहुंचाने वाले गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के पास 120 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। शातिर गिरोह अधिकतर एसबीआई के एटीएम को अपना शिकार बनाते थे।

छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर शहर में एटीएम शटर टेम्परिंग कर फर्जी क्लेम करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। ये तीनों आरोपी यूपी के जालौना से आकर अम्बिकापुर शहर में घटना को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 120 एटीएम कार्ड बरामद किये हैं। इसकी रिपोर्ट अंबिकापुर स्टेट बैंक के कैश ऑफिसर गौतम दास द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।

एसबीआई के एटीम को बनाते थे निशाना
ये शातिर गिरोह अधिकतर एसबीआई के एटीम को अपना शिकार बनाते थे। इसके लिए एटीएम का इस्तेमाल करते थे। आरोपियों ने 28 नवंबर को एटीएम टेम्परिंग कर 21 ट्रांजेक्शन व 4 दिसंबर को 25 ट्रांजेक्शन कर लगभग 2 लाख 10 हजार रुपए आहरण कर बैंक को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने इनके कब्जे से अलग-अलग बैंक के 120 नग एटीएम कार्ड, एक स्विफ्ट कार, 4 नग मोबाइल व 1 लाख 20 हजार रुपए नकद बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 व 120 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।

एटीएम शटर टेम्परिंग कर करते थे क्लेम
मामले का खुलासा करते हुए सरगुजा एसपी भावना गुप्ता ने बताया कि एटीएम टैम्परिंग की शिकायत मिल रही थी। ये शातिर खाते से रुपये निकालते थे। पैसे निकालने के बाद तकनीक का इस्तेमाल कर प्रोसेस को फेल करा देते थे।और बैंक को क्लेम करते थे। इससे सीधे बैंक को नुकसान हो रहा था। ये आरोपी एटीएम का उपयोग करने के एवज में खाता धारकों को कमीशन भी देते थे। इसकी शिकायत अंबिकापुर स्टेट बैंक के कैश ऑफिसर गौतम दास द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में जुटी थी।

होटल में छिपे थे तीनों आरोपी
इस मामले में एएसपी विवेक शुक्ला ने पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के धरपकड़ के लिए जिले में नाकेबंदी कर संभावित स्थल की छोपेमारी की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा होटल व लॉज की जांच करने पर बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में 3 संदिग्ध मिले। ये तीनों आरोपी यूपी के जालौना से आकर शहर में घटना को अंजाम दे रहे थे। तीनों आरोपी अंबिकापुर के एक होटल में रुके थे।

इन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
आरोपियों में कपिल विश्वकर्मा 25 वर्ष, नीरज निषाद 20 वर्ष निवासी कालपी जिला जालौन यूपी व अजय कुमार निषाद 19 वर्ष निवासी सेखपुर, थाना कालीप जिला जालौन उत्तर प्रदेश को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने जब इन्हें हिरासत में लेकर इनसे सख्ती से पूछताछ की तो तीनों ने उत्तरप्रदेश से आकर एटीएम मशीन की शटर टेंपरिंग कर धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 420, 120 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
यह भी पढ़ें,, Chhattisgarh: चोर ने जब किया खुलासा, दुर्ग पुलिस में मचा हड़कंप, वीडियो बनाकर कहा, आरक्षकों ने बांट लिए गहने
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications