Prakash Chik Baraik कौन हैं? चाय बगान से TMC का चेहरा बने सांसद ने राज्‍यसभा से दिया इस्‍तीफा

Who Is Prakash Chik Baraik: तृणमूल कांग्रेस (TMC) में मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। पार्टी के भीतर बगावत तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बराइक ने आज राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। बराइक से पहले टीएमसी के दो अन्य कद्दावर राज्यसभा सांसद - सुखेंदु शेखर रॉय और सुष्मिता देव भी राज्‍यसभा की सदस्‍यस्‍ता से इस्‍तीफा देकर ममता बनर्जी को तगड़ा झटका दे चुके हैं।

बराइक ने औपचारिक रूप से उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बाराइक के इस्तीफे के बाद उच्च सदन में ममता की टीएमसी की ताकत और कम हो गई है।

Who Is Prakash Chik Baraik

प्रकाश चिक ने इस्‍तीफा देते हुए क्‍या कहा?

अपने इस्तीफे के पत्र में, बराइक ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए राज्यसभा नेतृत्व और सचिवालय का धन्यवाद किया। उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपने इस्तीफे के पीछे का कोई विशिष्ट कारण नहीं बताया है, लेकिन उनका यह कदम ऐसे समय में आया है जब तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक मोर्चे पर कई चुनौतियों का सामना कर रही है, जिसमें पार्टी नेताओं का इस्तीफा, सदस्यों में मतभेद और नेतृत्व के प्रति बढ़ती नाराजगी शामिल है।

कौन हैं प्रकाश चिक बराइक?

प्रकाश चिक बराइक उत्तर बंगाल में पार्टी का भरोसेमंद चेहरा रहे हैं। उत्तर बंगाल के चाय बागान क्षेत्रों से आने वाले बराइक को टीएमसी ने आदिवासी और चाय श्रमिक समुदाय के प्रभावशाली प्रतिनिधि के रूप में स्थापित किया था। उत्तर बंगाल में राजनीतिक समीकरण बदलने के बाद टीएमसी ने बराइक को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी।

भाजपा के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पार्टी ने आदिवासी और चाय बागान श्रमिकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए उन्हें आगे बढ़ाया। इसी रणनीति के तहत उन्हें राज्यसभा भेजा गया और उत्तर बंगाल में पार्टी का प्रमुख चेहरा बनाया गया था।

2023 में पहली बार पहुंचे राज्यसभा

प्रकाश चिक बराइक अगस्त 2023 में पश्चिम बंगाल से टीएमसी के उम्मीदवार के रूप में निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए थे। उनका कार्यकाल 19 अगस्त 2023 से शुरू हुआ था। वह पहली बार संसद के उच्च सदन में पहुंचे थे।

कितने पढ़े लिखें हैं, क्‍या हैं बराइक जाति?

बराइक ने उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय से संबद्ध सूर्यासेन कॉलेज, सिलीगुड़ी से बी.कॉम की पढ़ाई की है। वे आदिवासी समुदाय से आते हैं।

प्रकाश बराइक ने संसद में उठाए जनहित के मुद्दे

राज्यसभा सदस्य के रूप में प्रकाश चिक बराइक ने विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े विषयों को संसद में उठाया। उन्होंने रेल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, अल्पसंख्यक कल्याण और पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़े मामलों पर सवाल पूछे और सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। संसदीय गतिविधियों में उनकी भागीदारी भी अहम रही।

क्‍या और सांसद देंगे इस्‍तीफा?

सूत्रों के अनुसार, टीएमसी के भीतर यह असंतोष यहीं थमने वाला नहीं है। आने वाले एक हफ्ते के भीतर टीएमसी के तीन और राज्यसभा सांसद अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं। अगर ये दावे सच साबित होते हैं, तो संसद में ममता बनर्जी की पार्टी की स्थिति और कमजोर हो जाएगी।

TMC का खेल खत्म? ममता का साथ छोड़ने वाले ये 19 सांसद कौन हैं?
TMC का खेल खत्म? ममता का साथ छोड़ने वाले ये 19 सांसद कौन हैं?
Sushmita Dev Net Worth: TMC और सांसदी से इस्‍तीफा देने वाली सुष्मिता कितनी अमीर, ममता दीदी के लिए क्‍या बोलीं?
Sushmita Dev Net Worth: TMC और सांसदी से इस्‍तीफा देने वाली सुष्मिता कितनी अमीर, ममता दीदी के लिए क्‍या बोलीं?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+