FIFA World Cup 2026: मेक्सिको vs दक्षिण अफ्रीका ओपनिंग मैच आज, भारत में फ्री लाइव देखने का ये है तरीका

FIFA World Cup 2026 opening match today: दुनिया के सबसे बड़े खेल महाकुंभ यानी फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) का इंतजार खत्म हो गया है। इस मेगा टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला आज यानी 11 जून सह-मेजबान मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज़्टेका (Estadio Azteca) स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों को ग्रुप-ए में रखा गया है।

16 साल बाद फिर होगा ये करिश्मा (FIFA World Cup 2026 opening match today)

इतिहास खुद को ठीक 16 साल बाद दोहरा रहा है। इससे पहले 11 जून 2010 को दक्षिण अफ्रीका में हुए वर्ल्ड कप के ओपनिंग मैच में भी यही दोनों टीमें आमने-सामने थीं, जहां मुकाबला 1-1 की बराबरी पर छूटा था। आज का मैच दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट में अपनी दिशा तय करने के लिहाज से बेहद अहम है।

FIFA World Cup 1

भारतीय समयानुसार कब शुरू होगा मैच?

मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह उद्घाटन मैच स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे (7:00 PM) शुरू होगा। भारतीय दर्शकों (IST) के लिए इस मुकाबले का लाइव प्रसारण शुक्रवार, 12 जून की रात 12:30 बजे (आधी रात) से शुरू होगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में ऑन-फील्ड अंपायरिंग (रेफरी) की जिम्मेदारी ब्राजील के अनुभवी विल्टन सम्पायो संभालेंगे।

भारत में कहां और कैसे देखें फ्री लाइव

भारतीय फुटबॉल फैंस के लिए इस मैच के प्रसारण की दोहरी व्यवस्था की गई है। यदि आप टेलीविजन पर बिना किसी शुल्क के मैच देखना चाहते हैं तो इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल पर उपलब्ध रहेगा। मोबाइल यूजर्स दूरदर्शन के नए स्ट्रीमिंग ऐप वेव्स (Waves) पर इस मुकाबले को मुफ्त में लाइव देख सकते हैं। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है।

इसके अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म Zee5 के पास भी इस टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारण अधिकार हैं। जहां विशेष वर्ल्ड कप सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए मैच देखा जा सकता है। वर्ल्ड कप में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों के पास मजबूत संयोजन है। दोनों टीमें आक्रामक खेल के लिए जानी जाती हैं।

FIFA World Cup से पहले बड़ा विवाद, रेफरी ओमर अर्टन को USA ने एयरपोर्ट से लौटाया, एंट्री देने से किया इनकार
FIFA World Cup से पहले बड़ा विवाद, रेफरी ओमर अर्टन को USA ने एयरपोर्ट से लौटाया, एंट्री देने से किया इनकार

मेक्सिको (संभावित 11): राउल रंगेल (गोलकीपर), जॉर्ज सांचेज़, सेसर मोंटेस, जोहान वास्केज़, जीसस गैलार्डो, एरिक लीरा, अल्वारो फिदालगो, गिल्बर्टो मोरा, रॉबर्टो अल्वरैडो, राउल जिमेनेज़, जूलियन क्विनोनेस।

FIFA World Cup से पहले विवादों में किलियन एम्बाप्पे, लगा बेहद गंभीर आरोप, दिग्गज ने की तीखी आलोचना
FIFA World Cup से पहले विवादों में किलियन एम्बाप्पे, लगा बेहद गंभीर आरोप, दिग्गज ने की तीखी आलोचना

दक्षिण अफ्रीका (संभावित 11): रोनवेन विलियम्स (गोलकीपर), खुलिसो मुदाऊ, ग्रांट केकाना, सियाबोंगा नगेजाना, ऑब्रे मोदिबा, तेबोहो मोकोएना, बाथुसी औबास, एलियास मोकवाना, पैट्रिक मस्वांगनी, ओस्विन अपोलिस, लायल फोस्टर।

Declan Rice: कौन हैं दिग्गज फुटबॉलर की गर्लफ्रेंड लॉरेन फ्रायर? बिना शादी बच्चे को दिया जन्म! हुईं ट्रोल
Declan Rice: कौन हैं दिग्गज फुटबॉलर की गर्लफ्रेंड लॉरेन फ्रायर? बिना शादी बच्चे को दिया जन्म! हुईं ट्रोल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+