IND vs AFG: ऋतुराज गायकवाड़ ने भरी हुंकार, श्रीलंका में लगातार दूसरी बार काटा गदर
India A vs Afghanistan A: भारतीय क्रिकेट के स्टाइलिश और भरोसेमंद बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इस समय अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ लय में नजर आ रहे हैं। श्रीलंका की धरती पर खेली जा रही ए-टीमों की त्रिकोणीय सीरीज (Tri-Nation A Series) में ऋतुराज का बल्ला विपक्षी गेंदबाजों के लिए काल बन चुका है।
श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मैच में एक संकटमोचक शतकीय पारी (101 रन) खेलने के बाद, आज अफगानिस्तान ए के खिलाफ भी ऋतुराज ने 66 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर यह साबित कर दिया है कि उन्हें रोकना फिलहाल नामुमकिन है।

धर्मशाला के लिए नहीं मिली टीम में जगह
एक तरफ ऋतुराज श्रीलंका में रन बना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ भारतीय सीनियर टीम धर्मशाला के खूबसूरत मैदान पर अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले पहले वनडे मैच (13 जून 2026) के लिए तैयारी कर रही है। चोट के बाद बाहर हुए विराट कोहली की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है।
श्रीलंका में अफगानिस्तान की 'ए' टीम के खिलाफ 66 रन कूटकर ऋतुराज ने जता दिया है कि अगर उन्हें धर्मशाला में सीनियर टीम की प्लेइंग-XI में मौका मिलता, तो वो अफगानिस्तान की मुख्य टीम के स्पिन और पेस अटैक की धज्जियां उड़ा डालते।
स्पिनरों का बन सकते हैं काल
श्रीलंका की स्पिन पिचों पर ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला चला है और सीनियर टीम में आने पर भी उनका धमाल देखने को मिलता। मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए उनके रन आ रहे हैं, ऐसे में सलेक्टर्स ने उनको सीनियर टीम में नहीं चुनकर शायद गलती की है
तिलक वर्मा का भी चला बल्ला
श्रीलंका में चल रही त्रिकोणीय सीरीज में ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा तिलक वर्मा का बल्ला भी चल रहा है। पहले मैच में फिफ्टी जड़ने के बाद दूसरे मुकाबले में भी तिलक वर्मा के बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। उधर वैभव सूर्यवंशी ने अपना आक्रामक रूप दिखाते हुए धाकड़ 44 रन बनाए, उन्होंने महज 22 गेंदों में ही यह कारनामा कर दिया। वैभव ने आईपीएल की फॉर्म श्रीलंका में भी दर्शाई है।












Click it and Unblock the Notifications