'370 की बिरयानी' के बाद प्रणित मोरे के शो में नया विवाद! कौन हैं डॉ सेजल पवार, डेड बॉडी पर बोली घटिया बात

Dr Sejal Pawar Pranit More Show Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) का नाम पिछले कुछ दिनों से लगातार विवादों में बना हुआ है। '370 रुपये बिरयानी' वाले वायरल क्लिप को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमा भी नहीं थी कि अब उसी शो का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस बार चर्चा के केंद्र में एक महिला डॉक्टर, सेजल पवार (Sejal Pawar) हैं। सजल भी शो के दौरान हुई ऑडियंस से बातचीत (crowdwork) का हिस्सा थीं।

वायरल क्लिप में वो अपने मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में ट्रेनिंग के दौरान के कुछ किस्सों को शेयर करती हैं। उनके द्वारा बताई गई बातों पर लोग कड़ी आपत्ति जता रहे हैं और डॉक्टर की मानसिकता पर भी सवाल उठा रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मेडिकल पेशे की गरिमा, कॉमेडी की सीमाएं और सार्वजनिक मंचों पर कही जाने वाली बातों को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

Dr Sejal Pawar Pranit More

सेजल पवार वाली वायरल वीडियो में क्या है?

विवाद की शुरुआत प्रणित मोरे के एक लाइव शो से सामने आए वीडियो से हुई। शो के दौरान प्रनित मोरे दर्शकों के साथ बातचीत कर रहे थे, जिसे क्राउडवर्क (crowdwork) कहा जाता है। इसी बातचीत में डॉक्टर सेजल पवार भी शामिल हुईं थी।

ये भी पढ़ें: 'औरतों का रेट तय करेंगे', Disha Patani की बहन खुशबू के बयान ने मचाई सनसनी, 370रु. बिरयानी विवाद में नया मोड़

वायरल क्लिप में सेजल बातचीत के दौरान मेडिकल ट्रेनिंग के दिनों और शवों (कैडेवर) के साथ काम करने के अनुभवों का जिक्र करती हैं। इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसी बातें कही, जिन्हें कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अनुचित बताया। खास तौर पर पुरुष शरीर से जुड़ी टिप्पणियों को लेकर लोगों ने सवाल उठाए और कहा कि मेडिकल शिक्षा के दौरान इस्तेमाल होने वाले मानव शरीर के प्रति सम्मान बनाए रखना जरूरी होता है। सेजल ने पुरुष शवों के प्राइवेट पार्ट्स के साइज को लेकर डिस्कस करने और उसे दूसरे शवों के प्राइवेट पार्ट्स से कंपेयर कर के हंसने की बात बताई।

सेजल जब ये बातें बता रही थीं तब भी वो लगातार जोर-जोर से हंस रही थीं। इस दौरान उनकी बातों पर प्रणित मोरे के साथ-साथ ऑडियंस भी हंसती नजर आती है। प्रणित डॉक्टर की बातों पर मजे भी लेते दिखते हैं। बता दें, 370 रुपये की बिरयानी वाले विवाद के बाद प्रनित लगातार बैकलैश का सामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फजिहत होने के बाद उन्होंने अपना अकाउंट डिएक्टीवेट कर दिया है।

अचानक चर्चा में आईं सेजल पवार

वीडियो वायरल होने से पहले सेजल पवार का नाम आम लोगों के बीच ज्यादा चर्चित नहीं था। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के अनुसार वह मेडिकल पेशे से जुड़ी हैं और उनका संबंध मुंबई के KEM अस्पताल से बताया जा रहा है।

हालांकि, वह किसी सार्वजनिक हस्ती या सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में नहीं जानी जाती थीं। वीडियो वायरल होने के बाद उनका नाम इंटरनेट पर तेजी से सर्च किया जाने लगा। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने अपना सोशल मीडिया अकाउंट प्राइवेट कर लिया। फिलहाल उनकी ओर से इस पूरे मामले पर कोई सार्वजनिक बयान सामने नहीं आया है।

मेडिकल एथिक्स को लेकर उठे सवाल

वीडियो वायरल होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा मेडिकल एथिक्स को लेकर देखने को मिली। कई यूजर्स का कहना था कि मेडिकल छात्रों को पढ़ाई के दौरान यह सिखाया जाता है कि मानव शरीर और शवों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए, क्योंकि वे शिक्षा और रिसर्च का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि ऐसे अनुभवों को मजाकिया अंदाज में सार्वजनिक मंच पर साझा करना क्या सही है?

वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि मेडिकल कॉलेजों में छात्रों के बीच होने वाली अनौपचारिक बातचीत और सार्वजनिक मंच पर कही गई बातों को एक जैसा नहीं माना जा सकता। इस मामले को लोग 370 की बिरयानी वाले विवाद से भी जोड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब आपत्तिजनक टिप्पणी ने लिए लड़कों को सजा मिलती है तो फिर लड़कियों को क्यों नहीं?

370 रुपये बिरयानी विवाद से कैसे जुड़ा है डॉ सेजल वाला मामला?

डॉ सेजल वाला यह नया विवाद उसी शो से जुड़ा है, जहां पहले 370 रुपये बिरयानी वाला मामला सामने आया था। उस वायरल क्लिप में दर्शक हिमांशु जांगड़ा ने एक डेट का जिक्र करते हुए कहा था कि उन्होंने बिरयानी पर 370 रुपये खर्च किए थे और इसके बदले कुछ उम्मीदें (इंटिमेट होने की) रखी थीं।

यह कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के निशाने पर आ गई। हिमांशु जांगड़ा की आलोचना के साथ-साथ प्रनित मोरे पर भी सवाल उठे कि उन्होंने उस टिप्पणी पर आपत्ति जताने के बजाय हंसकर प्रतिक्रिया दी। बाद में प्रणित मोरे ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा था कि उन्हें उस समय उस बात को चुनौती देनी चाहिए थी। इस विवाद के बाद हिमांशु ने अपना अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस विवाद की वजह से उनकी नौकरी भी चली गई है।

वीडियो जारी कर मांगी माफी

वायरल डॉक्टर सेजल पवार ने अपने विवादित बयान को लेकर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी है। माफी वाले इस वीडियो में उन्होंने मेडिकल कॉलेज के दिनों में पुरुष शवों को लेकर की गई अपनी टिप्पणियों पर खेद जताया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसके बाद मेडिकल एथिक्स तथा पेशेवर आचरण को लेकर बहस छिड़ गई है।

सेजल ने कहा, "मैं हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो क्लिप के बारे में ईमानदारी से बात करना चाहती हूं। जब मैंने उस क्लिप को दोबारा देखा, तो मुझे पूरी तरह समझ आया कि लोग मेरी बातों से नाराज क्यों हुए। यह एक संवेदनशील विषय है और मेरी टिप्पणियां जिस तरह सामने आईं, उन्हें उस तरह नहीं आना चाहिए था। मेरा किसी का भी अनादर करने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन मैं यह समझती हूं कि इरादे से ज्यादा महत्व उसके प्रभाव का होता है।

मैं यहां अपनी बातों का बचाव करने या उन्हें सही ठहराने नहीं आई हूं। मैं अपनी कही बातों की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं। पीछे मुड़कर देखने पर मुझे एहसास हुआ कि मेरे शब्दों का अर्थ लोग उस तरह निकाल सकते हैं, जैसा मेरा आशय बिल्कुल नहीं था। एक छात्रा के रूप में यह मेरे लिए सीखने वाला अनुभव रहा है। इस घटना ने मुझे यह सोचने पर मजबूर किया है कि मुझे अपनी बात किस तरह रखनी चाहिए, खासकर उन विषयों पर जिनमें अधिक संवेदनशीलता और गंभीरता की जरूरत होती है।

उन सभी लोगों से, जो इस क्लिप से आहत हुए या निराश हुए, मैं कहना चाहती हूं कि मुझे अपनी गलती का एहसास है और इसके लिए मैं दिल से माफी मांगती हूं। मैं सुनिश्चित करूंगी कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा कभी न बने।"

ये भी पढ़ें: '370 रुपये की बिरयानी' वाले कमेंट पर भड़कीं मालती चाहर, सरेआम छलका क्रिकेटर की बहन का दर्द?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+