AUS vs BAN: 0 रन पर ही गिर गए 3 विकेट! ऑस्ट्रेलिया पर बांग्लादेश ने कसा शिकंजा, हुई भारी बेइज्जती?
AUS vs BAN 3 Wickets For 0 Runs: विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए इस समय कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। बांग्लादेश दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो लगातार जारी है। सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह ढह गया। टीम का खाता भी नहीं खुला था और उसके 3 प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। इस खराब प्रदर्शन के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वनडे क्रिकेट इतिहास का एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
वर्ल्ड कप से पहले बढ़ी टीम की चिंता (AUS vs BAN 3 Wickets For 0 Runs)
साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की यह विफलता बेहद चिंताजनक है। उपमहाद्वीप की स्पिन और धीमी पिचों पर पिचों को भांपने में नाकाम रहना यह बताता है कि टीम इंडिया को साल 2023 के विश्व कप फाइनल में हराने वाली चैंपियन टीम इस समय गहरे बदलाव के दौर और लचर फॉर्म से गुजर रही है।

ताश के पत्तों की तरह बिखरा टॉप ऑर्डर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसी रही। बांग्लादेशी गेंदबाजों की नपी-तुली लाइन-लेंथ के सामने ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर पूरी तरह बेबस नजर आया। सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे मैथ्यू शॉर्ट 4 गेंदें खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सके और शून्य पर आउट हुए। दूसरे ओपनर कूपर कोनोली मैच की अपनी पहली ही गेंद (गोल्डन डक) पर पवेलियन लौट गए।
वनडे क्रिकेट इतिहास में तीसरी बार हुआ ऐसा
नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए मैट रेनशॉ ने 5 गेंदों का सामना किया, लेकिन वे भी बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया के साथ यह केवल तीसरी बार हुआ है, जब उसके दोनों सलामी बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए हों। इससे पहले साल 2006 में दक्षिण अफ्रीका और 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ कंगारू ओपनर खाता खोलने में नाकाम रहे थे।
चामिंडा वास के रिकॉर्ड की यादें हुईं ताजा
इस शर्मनाक प्रदर्शन के साथ ऑस्ट्रेलिया वनडे क्रिकेट इतिहास की दुनिया की ऐसी चौथी टीम बन गई है, जिसके शुरुआती तीन बल्लेबाज जीरो पर आउट हुए हैं। इससे पहले साल 2003 के विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर को शून्य पर समेट दिया था।
एलेक्स कैरी भी फ्लॉप, 25 रन पर लगा चौथा झटका
शुरुआती तीन झटके लगने के बाद जोश इंग्लिश और अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों ने टीम का स्कोर 25 रन तक पहुंचाया, लेकिन आठवें ओवर में एलेक्स कैरी भी 17 गेंदों में केवल 13 रन बनाकर आउट हो गए। पहले वनडे मैच में डकवर्थ लुइस (DLS) नियम के आधार पर 86 रनों की करारी शिकस्त झेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे मैच में भी बांग्लादेशी गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो गई।















Click it and Unblock the Notifications