Epstein Files: बिल गेट्स को ब्लैकमेल कर रहा था एपस्टीन, ऐसा क्या लगा था उसके हाथ? जांच और क्या चला पता?

Epstein Files: दुनिया के सबसे मशहूर बिजनेसमेन में से एक और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने अमेरिका की कांग्रेस की एक समिति के सामने बड़ा खुलासा किया है। गेट्स ने कहा कि कुख्यात फाइनेंसर जेफ्री एपस्टीन उनके किसी और महिला संग अफेयर (Extramarital Affairs) से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल करके उन पर दबाव बनाने और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था।

यह बयान उन्होंने अमेरिका के House of Representatives की ओवरसाइट कमेटी के सामने एक बंद कमरे में हुई सुनवाई (Closed-Door Hearing) के लिए तैयार किए गए लिखित में दिया। समिति उनसे एपस्टीन के साथ उनके संबंधों और मुलाकातों के बारे में सवाल कर रही थी।

Epstein Files

आखिर किस मामले की जांच कर रही है समिति?

अमेरिकी हाउस ओवरसाइट कमेटी इस बात की जांच कर रही है कि अमेरिकी न्याय विभाग (Justice Department) ने जेफ्री एपस्टीन और उससे जुड़े लोगों के मामलों को किस तरह संभाला था। इसी जांच के तहत कई प्रभावशाली लोगों से पूछताछ की जा रही है, जिनका किसी न किसी रूप में एपस्टीन से संपर्क रहा था। बिल गेट्स भी उन बड़े लोगों में शामिल हैं, जिनसे समिति ने सवाल-जवाब किए हैं।

गेट्स ने मानी अफेयर की बात

अपने लिखित बयान में बिल गेट्स ने कहा कि उनके दूसरी महिला से संबंध का उनके और एपस्टीन के बीच हुई मुलाकातों से कोई संबंध नहीं था, लेकिन इन मामलों ने उनके परिवार को काफी दुख पहुंचाया। गेट्स ने कहा, "इन संबंधों का एपस्टीन के साथ मेरी बातचीत से कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन ये मेरे परिवार के लिए बेहद दर्दनाक रहे।" उन्होंने आगे कहा कि एपस्टीन इन जानकारियों का इस्तेमाल करके उन्हें दोबारा अपने संपर्क में लाने की कोशिश कर रहा था।

एपस्टीन दबाव बनाना चाहता था- बिल

बिल गेट्स ने अपने बयान में कहा कि जेफ्री एपस्टीन उनके निजी जीवन से जुड़ी जानकारियों और कई झूठी बातों का इस्तेमाल करके उन पर दबाव बनाना चाहता था। गेट्स के मुताबिक, "एपस्टीन मेरे विवाहेतर संबंधों से जुड़ी जानकारी का इस्तेमाल कर रहा था। इसके अलावा वह कई झूठी बातें भी जोड़ रहा था ताकि मुझ पर दबाव बना सके और मैं फिर से उसके संपर्क में आ जाऊं।" यह बयान अब तक सामने आई सबसे क्लियर एक्सेप्टेंस (स्वीकार्यता) में से एक माना जा रहा है।

Khargosh Janta Party: Elvish Yadav ने लॉन्च की 'खरगोश जनता पार्टी', CJP पर तंज और घोषणा पत्र हो रहे वायरल
Khargosh Janta Party: Elvish Yadav ने लॉन्च की 'खरगोश जनता पार्टी', CJP पर तंज और घोषणा पत्र हो रहे वायरल

एपस्टीन से संबंधों पर जताया पछतावा

बिल गेट्स ने एक बार फिर साफ किया कि उन्हें जेफ्री एपस्टीन के साथ अपने संबंधों पर गहरा पछतावा है। उन्होंने कहा कि एपस्टीन के साथ जुड़ना उनके जीवन की एक गंभीर गलती थी। गेट्स ने यह भी कहा कि उन्होंने कभी एपस्टीन को किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल होते नहीं देखा और उन्होंने खुद किसी भी तरह की गलत गतिविधि में शामिल होने से इनकार किया।

"मेरी इमेज पर पड़ा असर"

गेट्स ने अपने बयान में कहा कि उनके काम में प्रतिष्ठा (Reputation) सबसे महत्वपूर्ण चीज है, क्योंकि इसी के आधार पर वे ऐसे साझेदारों के साथ काम करते हैं जो दुनिया भर में लोगों की जिंदगी बचाने और समाज की मदद करने वाले प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक गेट्स ने कहा, "मैं जो काम करता हूं, उसमें साझेदारी बनाने की नींव प्रतिष्ठा होती है। एपस्टीन से मिलना मेरे निर्णय की एक गंभीर गलती थी और इससे मेरे काम को नुकसान पहुंचने का खतरा पैदा हो गया था।"

कब शुरू हुई दोनों कीबातचीत?

बिल गेट्स और जेफ्री एपस्टीन के बीच संबंधों की शुरुआत साल 2011 में हुई थी। यह गौर करने वाली बात है कि उस समय तक एपस्टीन फ्लोरिडा में एक नाबालिग लड़की से देह व्यापार के लिए संपर्क करने से जुड़े मामले में दोषी ठहराया जा चुका था और कानूनी कार्रवाई का सामना कर चुका था। इसके बावजूद दोनों के बीच संपर्क शुरू हुआ।

Global Peace Index: सुरक्षित देशों की लिस्ट में भारत टॉप-100 से बाहर, किसने किया टॉप-कौन रहा फिसड्डी?
Global Peace Index: सुरक्षित देशों की लिस्ट में भारत टॉप-100 से बाहर, किसने किया टॉप-कौन रहा फिसड्डी?

क्या गेट्स को पहले से जानकारी थी?

बिल गेट्स ने स्वीकार किया कि उन्हें पता था कि एपस्टीन कुछ कानूनी विवादों में फंस चुका है, लेकिन उस समय वह उसके खिलाफ लगे आरोपों और अपराधों की पूरी गंभीरता को नहीं समझ पाए थे। उन्होंने कहा, "मुझे उसका परिचय स्वीकार करने से पहले जितनी सावधानी बरतनी चाहिए थी, उतनी नहीं बरती।" गेट्स ने बताया कि उन्होंने 2011 से 2014 के बीच कई बार एपस्टीन से मुलाकात की थी, हालांकि गेट्स अब इसके गलती मान रहे हैं।

बाद में पता चली ब्लैकमेल की कोशिश

गेट्स ने सांसदों को बताया कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि एपस्टीन उनके वैवाहिक जीवन की समस्याओं का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करना चाहता था। उन्होंने कहा कि अब सार्वजनिक हो चुके दस्तावेजों से पता चलता है कि एपस्टीन उनके अफेयरों से जुड़ी जानकारियों को अपने प्रभाव और दबाव के साधन के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल गेट्स से पूछताछ हो चुकी है लेकिन एपस्टीन से जुड़े मामलों में अभी और खुलासा होना बाकी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+