FIFA World Cup 2026: ठुमकों के साथ गूंजेगी शकीरा की आवाज, कब और कहां देखें फुटबॉल वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी

FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony Live: फुटबॉल के दीवानों का इंतजार अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। खेल की दुनिया का सबसे बड़ा महाकुंभ फीफा वर्ल्ड कप 2026 आज रात से शुरू होने जा रहा है। इस बार का टूर्नामेंट बेहद खास है क्योंकि इतिहास में पहली बार तीन देश मिलकर इसकी मेजबानी कर रहे हैं। इस ऐतिहासिक शुरुआत को देखने के लिए पूरी दुनिया बेताब है।

इस बार ओपनिंग सेरेमनी का मुख्य आयोजन मेक्सिको सिटी के ऐतिहासिक एस्टाडियो एज्टेका स्टेडियम में होने जा रहा है। यह दुनिया का इकलौता ऐसा स्टेडियम है जो तीन बार वर्ल्ड कप की मेजबानी का गवाह बन रहा है। स्टेडियम में होने वाली रंगारंग शुरुआत और संगीत की धुनें दर्शकों के दिलों की धड़कनें बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

FIFA World Cup 2026 Opening Ceremony Live

भारत में कितने बजे शुरू होगी सेरेमनी

भारतीय समय के अनुसार यह शानदार समारोह आज यानी 11 जून की रात 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इसके ठीक बाद रात 12 बजकर 30 मिनट पर मेजबान मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय फैंस इस पूरे रोमांच का गवाह बनने के लिए अपनी रातें जगाने की तैयारी कर चुके हैं।

शकीरा का दिखेगा जलवा

इस बार उद्घाटन समारोह में मनोरंजन का स्तर बिल्कुल अलग होने वाला है। वैश्विक पॉप स्टार शकीरा नाइजीरियाई सुपरस्टार बर्न बोय के साथ मिलकर इस टूर्नामेंट के आधिकारिक गाने दाई दाई पर लाइव परफॉर्म करेंगी। उनके साथ कोलंबिया के जे बाल्विन और दक्षिण अफ्रीका की टाइला भी अपने गानों से समां बांधने के लिए मंच पर उतरेंगे।

नोरा फतेही का भी डांस

रोमांच की यह कड़ी सिर्फ यहीं खत्म नहीं होती बल्कि आने वाले दिनों में और बढ़ेगी। अगले दिन यानी 12 जून को कनाडा में होने वाले समारोह में भारतीय मूल की मशहूर डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही अपना जलवा बिखेरेंगी। उनके साथ हॉलीवुड सिंगर माइकल बुबले भी सुर मिलाते नजर आएंगे जो फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज है।

भारत में कहां देखें फुटबॉल वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी

यदि आप भारत में रहते हैं और इस भव्य समारोह को लाइव देखना चाहते हैं तो इसके बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। इस बार भारतीय दर्शक जी5 और यूनाइट8 स्पोर्ट्स पर पूरे कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ ही सरकारी नियमों के तहत डीडी स्पोर्ट्स पर भी इसका प्रसारण होने की पूरी उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+