वैभव सूर्यवंशी ने बिना छक्का जड़े मचाई तबाही, श्रीलंका में 200 के स्ट्राइक रेट से कूटे इतने रन
Vaibhav Sooryavanshi: दांबुला में खेले जा रहे ट्राई-नेशन ए सीरीज के मुकाबले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच खेले जा रहे इस मैच में युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। मात्र 15 साल के इस खिलाड़ी ने मैदान पर उतरते ही विपक्षी गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ कर रख दी।
आमतौर पर वैभव को हवाई फायर और गगनचुंबी छक्के लगाने के लिए जाना जाता है। मगर इस मुकाबले में उन्होंने अपनी शैली बदलकर सबको हैरान कर दिया। वैभव ने इस पारी में एक भी छक्का नहीं लगाया, लेकिन मैदान के चारों ओर इतने सटीक और क्लासिक शॉट खेले कि देखने वालों को उनमें विराट कोहली की झलक नजर आई।

वैभव सूर्यवंशी ने काटा गदर
इस आक्रामक बल्लेबाज ने क्रीज पर कदम रखते ही 200 के स्ट्राइक रेट से रन कूटने शुरू कर दिए। उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों का सामना करते हुए 44 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस छोटी मगर असरदार पारी में कुल 9 शानदार चौके शामिल रहे, जिसने टीम इंडिया को मुकाबले में बेहद आक्रामक और मजबूत शुरुआत दिलाई।
शानदार लय में दिख रहे वैभव अपनी एक छोटी सी गलती के कारण अर्धशतक बनाने से चूक गए। आठवें ओवर में अफगान गेंदबाज अब्दुल्लाह अहमदजई की एक शॉर्ट गेंद को वैभव ने बैकफुट पर जाकर खेलने का प्रयास किया। गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेती हुई सीधे विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई और उनकी पारी का अंत हुआ।
पिछले मैच में खराब रहा था प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी पिछले मैच में श्रीलंका ए के खिलाफ सिर्फ 14 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। उस खराब शुरुआत के बाद इस मुकाबले में वे बेहद सॉलिड और सेट नजर आ रहे थे। ऐसे में अर्धशतक के करीब पहुंचकर एक कैजुअल शॉट पर आउट होने की वजह से कमेंटेटर्स भी थोड़े निराश दिखे।
प्रभसिमरन ने भी दिखाया जलवा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए दूसरे ओपनर प्रभसिमरन सिंह ने भी शानदार खेल दिखाया। उन्होंने 69 गेंदों में 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली। हालांकि इस मुकाबले के दौरान बारिश का खलल देखने को मिला और भारतीय पारी के दौरान ही खेल को रोकना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications