Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chhatarpur :बंगले पर किचकिच, दो एसडीएम आमने-सामने, फिर भी दोनों रेस्ट हाउस में डेरा जमाए

छतरपुर के राजनगर एसडीएम राकेश परमार स्थानांतरण के डेढ़ महीने बाद तक गुलगंज तहसील के बंगले पर भी कब्जा जमाए हैं। राजनगर बंगले पर भी उनका कब्जा है। हालांकि यहां रिनोवेशन का काम चल रहा है। वे भी रेस्ट हाउस में रह रहे हैं।

SDM

Chhatarpur जिले में गुलगंज और राजनगर एसडीएम के बीच बंगले को लेकर रार छिड़ी हुई है। अधिकारी खुलकर तो कुछ नहीं कह रहे, लेकिन अंदर ही अंदर बंगले को लेकर तनानती चल रही है। रोचक बात यह है कि दोनों एसडीएम जो बंगलों को छोड़कर रेस्ट हाउस में डेरा जमाए हुए हैं।

शासन द्वारा अधिकारियों के स्थानांतरण या पदस्थापना के बाद उनके रहने का स्थान सुनिश्चित कर दिया जाता है जो अधिकारी जिस स्तर का होता है उसके लिए बंगले भी आवंटित किए जाते हैं। छतरपुर में ऐसे कई अधिकारी हैं जो बंगलों के साथ सर्किट हाउस में भी डेरा डाले हुए हैं। कुछ अधिकारी तो ऐसे हैं जो एक नहीं दो नहीं तीन तीन शासकीय भवनों पर अनाधिकृत रूप से कब्जा जमाए हुए हैं, जिसको लेकर दो अनुविभागीय अधिकारी आमने सामने गा गए हैं। मामला कलेक्टर के समक्ष भी जा चुका है, लेकिन छतरपुर कलेक्टर भी इस मामले को सुलझाने नहीं पा रह हैं।

Gulganj Sdm

Recommended Video

    छतरपुर: बागेश्वर धाम के विरोधी श्याम मानव की निकाली अर्थी, जूतों से कुचलकर जलाया पुतला

    राजनगर एसडीएम तीन जगह बनाए है अपना आश्रय
    ताजा विवाद लवकुशनगर अनुविभागीय अधिकारी निशा बांगरे और राजनगर अनुविभागीय अधिकारी राकेश परमार के बीच का सामने आया है, जहां नवीन पदस्थापना के बाद से लवकुशनगर के पूर्व एसडीएम राकेश परमार के बीच का है। राकेश परमार लवकुशनगर के स्थानीय एसडीएम बंगले पर अभी भी काबिज है जबकि लवकुशनगर एसपीएम पिछले डेढ़ महीने से सर्किट हाउस में मजबूरी में रह रहीं है। जानकारी मिली है कि राजनगर के वर्तमान एसडीएम लवकुशनगर बंगले में अभी भी अपना सामान रखे हुए है। इसके अलावा वह राजनगर एसडीएम बंगले में निरोवेशन का कार्य करा रहे हैं। इस दौरान वह राजनगर सर्किट हाउस को भी अपना आश्रय बनाए हुए हैं।

    गुलगंज रेस्ट परिसर में खुला कुंए से बच्चे के लिए खतरा
    गुलजंग रेस्ट हाउस में एसडीएम निशा बांगरे छोटे बच्चे के साथ रह रही हैं। वे कार्यालय जाती हैं तो बच्चे को रेस्ट हाउस में ही छोड़कर जाती हैं। वह परिसर में ही खेलता रहता है। सूत्र बताते हैं कि उनकी चिंता का करण रेस्ट हाउस परिसर में बना एक कुंआ है जो खुला हुआ है और इससे बच्चे को खतरे को लेकर वे आशंकित रहती हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+