वोडाफोन लाया नया ऑफर, एक भी रुपया खर्च किए बिना 4 जीबी डेटा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद टेलिकॉम कंपनियों के बीच एक प्राइस वॉर शुरू हो गई है। अब जियो से टक्कर लेने के लिए कंपनियां हर संभव कोशिश कर रही हैं। इसी क्रम में वोडाफोन ने भी अधिक ग्राहकों को लुभाने के लिए एक ऑफर शुरू किया है। वोडाफोन ने मेगा, मेरू, इजी कैब के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत इन टैक्सियों में यात्रा करने वालों को अपना वोडाफोन सिम 4जी में बदलने का मौका मिलेगा।

वोडाफोन लाया नया ऑफर, एक भी रुपया खर्च किए बिना 4 जीबी डेटा

मुफ्त मिलेगा 4 जीबी डेटा
फोन के 4जी में अपग्रेड होते ही आपको 4 जीबी का 4जी डेटा भी मुफ्त में मिल जाएगा। इन तीनों कैब कंपनियों की कैब में 4जी सिम मोबाइल डिस्पेंसर लगाए गए हैं और सिम को अपग्रेड करने के तरीके भी बताए गए हैं। जैसे ही आप इनमें से किसी टैक्सी में बैठेंगे आपको अपना सिम अपग्रेड करने का विकल्प मिलेगा।

कैसे करें अपग्रेड?
कैब में मौजूद डिस्पेंसर से नया सिम कार्ड लें और उसका नंबर (19-20 अंकों का सिम नंबर, न कि मोबाइल नंबर) अपने मोबाइल से 55199 पर एसएमएस कर दें। आपको एक कोड भेजा जाएगा। मैसेज मिलने के 2 घंटे के अंदर नए सिम कार्ड के आखिरी 6 अंकों को 55199 पर मैसेज कर दें, जिसके बाद आपका 4जी सिम एक्टिवेट हो जाएगा। आपको इसका कंफर्मेशन मैसेज भी मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+