Jews In Trump Cabinet: ट्रंप की टीम में दामाद से लेकर सलाहकार तक कई यहूदी! क्या यही है इजरायल के दबाव का कारण?

Jews In Trump Cabinet: इन दिनों अमेरिका ईरान के खिलाफ इस सदी की सबसे बड़ी जंग लड़ रहा है। इस जंग की शुरुआत भले ही इजरायल ने की हो लेकिन अब अमेरिका इसमें ज्यादा हमले और बयानबाजी कर रहा है। शुरुआत में कहा गया कि इजरायल ने अमेरिका पर हमले का दबाव बनाया। फिर ये भी खबर आई कि नेतन्याहू अमेरिका में ट्रंप की कोर टीम जितने यहूदी हैं उनकी मदद से ट्रंप पर ईरान को कमजोर करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर ट्रंप की टीम कितने यहूदी हैं जो प्रमुख पदों पर बैठे हैं।

2025 के बाद अमेरिकी राजनीति में Donald Trump की टीम और पॉलिसी नेटवर्क में कई ऐसे नेता और अधिकारी दिखाई देते हैं जिनका बैकग्राउंड यहूदी समुदाय से जुड़ा रहा है। इनमें सीनियर सलाहकार, पूर्व कैबिनेट अधिकारी, राजनयिक और नीति रणनीतिकार शामिल हैं। इनका असर खासकर मिडिल ईस्ट नीति, इमिग्रेशन, आर्थिक फैसलों और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों में देखने को मिलता है।

jews-in-trump-cabinet

1. जारेड कुशनर - मिडिल ईस्ट रणनीति के बड़े प्लेयर

Jared Kushner ट्रंप के दामाद और उनके सबसे भरोसेमंद सलाहकारों में से एक रहे हैं।

इजरायल के लिए अहम

• व्हाइट हाउस में सीनियर एडवाइज़र
• मिडिल ईस्ट डिप्लोमेसी पर रणनीति बनाना
• इजराइल और अरब देशों के बीच रिश्ते सुधारने की कोशिश

क्या है खासियत?

कुशनर को अब्राहम एकॉर्ड को आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है, जिसमें इजराइल और कई अरब देशों के बीच रिश्ते सामान्य हुए।

2. स्टीवन म्नुचिन - आर्थिक नीतियों के आर्किटेक्ट

Steven Mnuchin ट्रंप के पहले कार्यकाल में US ट्रेजरी सेक्रेटरी रहे थे और रिपब्लिकन आर्थिक नीति के अहम रणनीतिकार माने जाते हैं।

म्नुचिन की जिम्मेदारियां

• अमेरिकी आर्थिक नीतियों को डिजाइन करना
• टैक्स सुधार और निवेश नीति पर काम
• अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिबंधों (Sanctions) को लागू करना

क्यों हैं अहम?

म्नुचिन ने ट्रंप प्रशासन के दौरान कॉर्पोरेट टैक्स कट और आर्थिक सुधारों को लागू करने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

3. स्टीफन मिलर- इमिग्रेशन पॉलिसी के आर्किटेक्ट

Stephen Miller ट्रंप के सबसे प्रभावशाली नीति सलाहकारों में से एक माने जाते हैं।

मिलर का रोल

• अमेरिकी इमिग्रेशन नीति का मसौदा तैयार करना
• बॉर्डर सिक्योरिटी से जुड़े कानूनों की रणनीति
• राष्ट्रपति के भाषण और राजनीतिक संदेश तैयार करना

क्यों चर्चा में रहते हैं?

मिलर ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी के मुख्य आर्किटेक्ट माने जाते हैं।

4. डेविड फ्रीडमैन - अमेरिका-इजराइल रिश्तों के प्रमुख चेहरा

David M. Friedman ट्रंप प्रशासन के दौरान इजराइल में अमेरिका के राजदूत रहे।

फ्रीडमैन की जिम्मेदारियां

• अमेरिका और इजराइल के बीच कूटनीतिक संबंध मजबूत करना
• मिडिल ईस्ट के सुरक्षा मुद्दों पर सलाह देना
• क्षेत्रीय राजनीतिक रणनीति में योगदान

क्या है खास?

उनके कार्यकाल में अमेरिका ने यरुशलम को इजराइल की राजधानी के रूप में मान्यता दी थी।

5. जेसन ग्रीनब्लैट - मिडिल ईस्ट के विशेष दूत

Jason Greenblatt ट्रंप प्रशासन में मिडिल ईस्ट के विशेष प्रतिनिधि रहे।

ग्रीनब्लैट की जिम्मेदारियां

• इजराइल-फिलिस्तीन वार्ता में मध्यस्थता
• क्षेत्रीय शांति प्रक्रिया में भागीदारी
• अमेरिकी विदेश नीति टीम को सलाह

ग्रीनब्लैट अक्सर डिप्लोमैटिक बैक-चैनल बातचीत के लिए जाने जाते हैं।

अमेरिकी राजनीति में यहूदी समुदाय का प्रभाव

अमेरिका में यहूदी समुदाय लंबे समय से राजनीति, कानून, वित्त और विदेश नीति जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रहा है। यहां तक पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के कार्यकाल में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले सेक्रेटरी ऑफ स्टेट एंटनी ब्लिंकन भी यहूदी समुदाय से थे।

ट्रंप की राजनीतिक टीम या उनके नीति नेटवर्क में भी ऐसे कई लोग रहे हैं जो, मिडिल ईस्ट रणनीति, आर्थिक नीति, राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में प्रभाव डालते हैं। इनमें से कई पदों पर यहूदी समुदाय के लोग बैठे हुए हैं। इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि धर्म के आधार पर इजरायल अमेरिका पर अपना दबाव डालने में लगभग हर बार सफल रहता है। दूसरा पक्ष ये भी कि अलग-अलग धर्मों, समुदायों और क्षेत्रों के लोगों ने अमेरिका की राजनीति, लोकतंत्र और उसकी ताकत को मजबूत किया है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+