मुकेश अंबानी की कंपनी में नौकरी का मौका, 37 हजार रुपए तक होगी सैलरी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कंपनी ग्लोबल कॉरपोरेट सिक्योरिटी (GCS) ने यह ऑफर पेश किया है। इसकी वेबसाइट पर सारी जानकारी भी दी गई है।
नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज में इस समय नौकरी करने का मौका है। कंपनी की तरफ से नौकरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वेबसाइट पर कंपनी ने आवेदन करने से जुड़ी कई बातें साफ की हैं। आइए जानते हैं कैसे पा सकते हैं देश के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी में नौकरी का मौका। ये भी पढ़ें- चौके-छक्के पर ठुमके लगाकर चीयर लीडर्स की कितनी होती है कमाई?

किस पोस्ट के लिए है ऑफर?
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कंपनी ग्लोबल कॉरपोरेट सिक्योरिटी (GCS) ने यह ऑफर पेश किया है। इसकी वेबसाइट पर सारी जानकारी भी दी गई है। अगर आप भी सिक्योरिटी मैनेजमेंट सिस्टम में जाना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक शानदार मौका है। यह वैकेंसी सिक्योरिटी एक्जिक्युटिव की पोस्ट के लिए हैं। ये भी पढ़ें- कैसे पाएं बंदूक, रिवॉल्वर या राइफल के लिए लाइसेंस

कैसे होगा सेलेक्शन?
सबसे पहले आपको जीसीएस की वेबसाइट rgsscareers.ril.com पर जाना होगा और वहां पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद आपकी एक लॉगिन आईडी बन जाएगी। आपको बता दें कि रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 28 अप्रैल है। रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद हर शख्स को दो परीक्षाओं से गुजरना होगा। अगर आप इन परीक्षाओं में पास हो जाते हैं तो कंपनी आपको नौकरी ऑफर करेगी। ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो दे रहा तगड़ी कमाई का मौका, हर महीने कमाएं 25-30 हजार रुपए!

क्या होनी चाहिए योग्यता?
सिक्योरिटी एक्जिक्युटिव की इस पोस्ट के लिए आवेदन करने के लिए आपको कुछ योग्यताएं पूरी करनी होंगी। आइए जानते हैं क्या योग्यताएं हैं जरूरी।
- किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 65 फीसदी नंबरों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री।
- सिर्फ भारतीय नागरिक ही कर सकते हैं आवेदन।
- 31 मई 2017 तक आपकी उम्र 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए।
- अगर आपने किसी टेक्निकल क्षेत्र में ग्रेजुएशन किया है तो 1 साल की राहत मिलेगी यानी 25 साल तक की उम्र के लोग आवेदन कर सकते हैं।
- पुरुषों की लंबाई 157.5 सेमी और महिलाओं की लंबाई 152 सेमी होनी जरूरी है।
ये भी पढ़ें- वाट्सऐप ला रहा है ये बेहतरीन फीचर, एक साथ भेज सकेंगे बहुत से कॉन्टैक्ट

कब होगी परीक्षा?
रजिस्ट्रेशन के बाद अगर कोई कंपनी आपको योग्य पाएगी तो आपको बुलाएगी। वहां पर आपका मेंटल एबिलिटी टेस्ट यानी मैट (MAT) होगा, जिसमें आपकी कंप्यूटर की जानकारी, अंग्रेजी, रीजनिंग और जनरल नॉलेज की जांच की जाएगी। यह एग्जाम 11 से 18 जून के बीच होगा, जिसके बाद आपका इंटरव्यू लिया जाएगा। इंटरव्यू के दौरान आपका फिजिकल टेस्ट भी होगा। ये भी पढ़ें- आप भी मिलना चाहते हैं देश के प्रधानमंत्री से तो ये है सही तरीका, हो सकती है मुलाकात

कितनी मिलेगी सैलरी?
रिलायंस ग्लोबल कॉरपोरेट सिक्योरिटी की वेबसाइट के मुताबिक, ट्रेनिंग के दौरान आपको 3.75 लाख रुपए सालाना यानी करीब 31 हजार रुपए प्रतिमाह की सैलरी दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान आप एक ट्रेनी सिक्योरिटी एक्जिक्युटिव होंगे। जैसे ही आपकी ट्रेनिंग खत्म होगी आपको सिक्योरिटी एक्जिक्युटिव की पोस्ट दे दी जाएगी। इसके बाद आपकी सैलरी भी बढ़ाकर 4.5 लाख रुपए सालाना यानी 37 हजार रुपए प्रतिमाह कर दी जाएगी। ये भी पढ़ें- SBI इन 7 चीजों के ले रहा है पैसे, संभल कर रहें वरना पछताएंगे












Click it and Unblock the Notifications