SBI इन 7 चीजों के ले रहा है पैसे, संभल कर रहें वरना पछताएंगे
पुराने ग्राहकों के होम लोन के ब्याज की दर 9.25 फीसदी से घटकर 9.1 फीसदी हो गई है। यह नया बेस रेट 1 अप्रैल से लागू होगा। इसका फायदा सिर्फ पुराने ग्राहकों को ही मिलेगा।
नई दिल्ली। सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक ने बेस रेट में 0.15 फीसदी की कटौती की है। हालांकि, यह कटौती सिर्फ पुराने ग्राहकों के लिए की गई है, इसलिए इसका फायदा सिर्फ पुराने ग्राहकों को ही मिलेगा, न कि नए ग्राहकों को।

सस्ता हुआ होम लोन
इस तरह पुराने ग्राहकों के होम लोन के ब्याज की दर 9.25 फीसदी से घटकर 9.1 फीसदी हो गई है। यह नया बेस रेट 1 अप्रैल से लागू होगा। जहां एक ओर भारतीय स्टेट बैंक ने होम लोन वालों को राहत दी है, वहीं दूसरी ओर 1 अप्रैल से अपनी बहुत सी सेवाओं पर पैसा भी लेना शुरू कर दिया है। आइए जानते हैं बैंक किन-किन चीजों पर ले रहा है पैसा। ये भी पढ़ें- जियो के समर सरप्राइज ऑफर में तीन नहीं चार महीने तक सब कुछ मिलेगा मुफ्त!

1- एटीएम
एसबीआई ने अपने ग्राहकों को एक महीने में दूसरे बैंक के एटीएम से सिर्फ 3 बार ट्रांजेक्शन फ्री दिए हैं। तीन बार से अधिक किसी भी दूसरे बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर आपको प्रति ट्रांजेक्शन 20 रुपए देने होंगे। वहीं अगर आप एसबीआई के एटीएम से ही पैसे निकालते हैं तो आपको पांच बार फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी। पांच से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर प्रति ट्रांजेक्शन आपको 10 रुपए देने होंगे।

ऐसे बच सकते हैं एटीएम चार्ज से
अगर आप एसबीआई की एटीएम फीस से बचना चाहते हैं तो आपको अपने खाते में 25,000 रुपए से अधिक का बैलेंस रखना होगा। यानी अगर आपके खाते में 25,000 से अधिक रकम है तो आप जितनी बार चाहें एसबीआई के एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं। वहीं अगर आपके खाते में 1 लाख से अधिक का बैलेंस है तो बैंक आपसे दूसरे बैंकों के एटीएम से भी पैसे निकालने पर कोई चार्ज नहीं वसूलेगा। यानी 1 लाख से अधिक बैंक बैलेंस रहने पर आप किसी भी एटीएम से कितनी भी बार कैश निकाल सकते हैं। ये भी पढ़ें- 303 नहीं सिर्फ 253 रुपए में ही जियो हो जाएगा 3 महीने के लिए फ्री, ये है एक्टिवेट करने का सही तरीका

2- कैश डिपॉजिट
एक अप्रैल से भारतीय स्टेट बैंक के खाताधारक महीने में सिर्फ 3 बार ही अपने अकाउंट में मुफ्त में पैसे जमा कर सकेंगे। इसके बाद हर डिपॉजिट पर 50 रुपए और सर्विस चार्ज देना होगा। यह नियम सिर्फ बचत खाताधारकों के लिए है। चालू खाताधारकों के लिए यह शुल्क अधिकतम 20,000 रुपए तक हो सकता है।

3- SMS चार्ज
1 अप्रैल से एसबीआई डेबिट कार्डधारकों से SMS अलर्ट भेजने के लिए 15 रुपए का चार्ज वसूलेगा। बैंक हर तिमाही आपसे एसएमएस सर्विस के लिए 15 रुपए का चार्ज वसूलेगा। ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो डीटीएच की तस्वीरें हुईं लीक, कुछ ऐसा दिखता है ये

4- चेक बुक
भारतीय स्टेट बैंक ने चेक बुक को लेकर भी नियम बदला है। चालू खाते वाले खाताधारक को साल भर में 50 चेक बुक मुफ्त में दी जाएंगी, जिसके बाद हर एक चेक के लिए उन्हें 3 रुपए प्रति चेक के हिसाब से भुगतान करना होगा। इस तरह से 25 पन्नों की चेक बुक 75 रुपए+सर्विस टैक्स और 50 पन्नों की चेकबुक 150 रुपए+सर्विस टैक्स की पड़ेगी।

5- लॉकर
भारतीय स्टेट बैंक ने लॉकर रेंट भी बढ़ा दिया है। साथ ही साल भर के अंदर लॉकर का मुफ्त इस्तेमाल करने के नंबरों की संख्या भी घटा दी है। लॉकर रेंट देने के बाद आप एक साल में 12 बार मुफ्त में अपना लॉकर चेक कर सकेंगे, लेकिन उससे अधिक बार लॉकर चेक करने पर आपको हर बार 100 रुपए और सर्विस टैक्स देना होगा। ये भी पढ़ें- सरकार ने लिया 2000 और 500 के नोट से जुड़ा एक बड़ा फैसला, हर 3-4 साल में बदलेंगे सुरक्षा फीचर्स

6- ओपनिंग फीस
सेविंग्स अकाउंट के एनरोलमेंट के लिए आपको ओपनिंग फीस के तौर पर 20 रुपए देने होंगे।

7- मिनिमम बैलेंस
हर खाताधारक को मिनिमम अकाउंट बैलेंस रखना जरूरी है। यह बैलेंस मेट्रो शहरों के लिए अलग है, जबकि अन्य शहरों और ग्रामीण इलाकों के लिए अलग होगा। मिनिमम बैलेंस न रखने की स्थिति में अलग-अलग शहरों के हिसाब से अलग-अलग चार्ज लगेगा। अगर 1 अप्रैल के बाद आपके खाते में मिनिमम बैलेंस नहीं है तो आप पर 100 रुपए तक का जुर्माना और सेवाकर लगाया जाएगा। एसबीआई के मिनिमम बैलेंस शुल्क बैंक शाखा के हिसाब से अलग-अलग होंगे। ये भी पढ़ें- रसोई गैस हुई 5.57 रुपए महंगी, बिना सब्सिडी वालों को सरकार ने दी राहत

मिनिमम बैलेंस न होने पर कितना लगेगा चार्ज
भारतीय स्टेट बैंक के नए नियम के मुताबिक मेट्रो शहरों में न्यूनतम बैलेंस 5,000 रुपए, शहरी इलाकों के लिए 3,000 रुपए, अर्द्ध-शहरी इलाकों के लिए 2,000 रुपए और ग्रामीण इलाकों के लिए 1,000 रुपए तय किया गया है। अगर आपका बैंक खाता शहरी क्षेत्र में है तो आपके बैंक खाते में न्यूनतम बैलेंस में 75 प्रतिशत से अधिक की कमी होगी तो सर्विस टैक्स के साथ 100 रुपए का चार्ज बैंक वसूल करेगा। यदि न्यूनतम बैलेंस में कमी 50 से 75 प्रतिशत के बीच है तो सर्विस टैक्स के साथ 75 रुपए का चार्ज बैंक वसूल करेगा। वहीं 50 प्रतिशत से कम बैलेंस होने पर सर्विस टैक्स के साथ 50 रुपए का चार्ज बैंक वसूलेगा। भारतीय स्टेट बैंक ने ग्रामीण इलाकों के खाता धारकों के लिए न्यूनतम बैलेंस न रखने पर सर्विस टैक्स पर 20 रुपए से लेकर 50 रुपए का चार्ज वसूल करने की बात कही है।

इन पर नियम नहीं होंगे लागू
भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से बढ़ाए गए मिनिमम बैलेंस के नियम सुरभि, बेसिक सेविंग्स अकाउंट और प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खोले गए खातों पर लागू नहीं होंगे। तो अगर आपका खाता भी इनमें से कोई है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications