रिलायंस जियो दे रहा तगड़ी कमाई का मौका, हर महीने कमाएं 25-30 हजार रुपए!
रिलायंस जियो लोगों को पैसा कमाने का एक शानदार मौका दे रही है। आइए जानते हैं कैसे रिलायंस जियो के साथ मिलकर कमाएं पैसे।
नई दिल्ली। रिलायंस जियो की मुफ्त सेवाओं से तो आप खूब फायदा उठा रहे हैं, लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि रिलायंस जियो से पैसा भी कमाया जाए। रिलायंस जियो लोगों को पैसा कमाने का एक शानदार मौका दे रही है। आइए जानते हैं कैसे रिलायंस जियो के साथ मिलकर कमाएं पैसे। ये भी पढ़ें- आप भी मिलना चाहते हैं देश के प्रधानमंत्री से तो ये है सही तरीका, हो सकती है मुलाकात

मोबाइल टावर लगाएं
आने वाले कुछ महीनों में रिलायंस जियो पूरे देश में करीब 65,000 मोबाइल टावर लगाने की योजना बना रहा है। इसकी जानकारी खुद मुकेश अंबानी ने दी है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में कंपनी के पूरे देश में करीब 1 लाख मोबाइल टावर हैं, लेकिन अब कंपनी इनकी संख्या को बढ़ाकर दोगुना करना चाहती है। आप भी मोबाइल टावर लगवा कर पैसे कमा सकते हैं। ये भी पढ़ें- वाट्सऐप ला रहा है ये बेहतरीन फीचर, एक साथ भेज सकेंगे बहुत से कॉन्टैक्ट

कहां लगवाएं टावर?
मोबाइल टावर आप अपनी जमीन या छत पर लगवा सकते हैं। इसके लिए आपको टावर लगाने वाली कंपनियों की वेबसाइट पर जाना होगा और आपको एक लिंक मिलेगा जहां पर आप अपनी जानकारी भर सकते हैं। आपको बता दें कि मोबाइल कंपनियां टावर लगाने के लिए प्राइवेट कंपनियों को कॉन्ट्रैक्ट देती हैं। इनमें इंड्स टावर्स, अमेरिकन टावर कॉरपोरेशन, भारती इंफ्राटेल, एटीसी, वायोम, जीटीएल आदि हैं। ये भी पढ़ें- मोची को IT ने भेजा नोटिस, कहा- खाते में जमा किए 10 लाख रुपए

क्या-क्या बताना होगा कंपनी को?
आपको अपना नाम, पता और अपनी प्रॉपर्टी की पूरी जानकारी देनी होगी। यह भी बताना होगा कि आप टावर जमीन पर लगवाना चाहते हैं या फिर अपनी छत पर। इसके अलावा आपको यह भी बताना होगा कि जहां पर आप टावर लगवाना चाहते हैं, उस प्रॉपर्टी की ओनरशिप आपके नाम पर है या फिर ज्वाइंट ओनरशिप है। प्रॉपर्टी रेसिडेंशियल है या फिर कमर्शियल, यह भी आपको क्लीयर करना होगा। ये भी पढ़ें- सिर्फ 1 रुपए में मिलेगा रेडमी नोट 4, श्याओमी ला रही है Mi Fan Festival 2017

टावर के लिए चाहिए कितनी जगह?
अगर आप अपनी छत पर टावर लगवाना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम 500 वर्ग फुट की जगह होनी चाहिए। वहीं अगर आप अपने किसी प्लॉट यानी जमीन पर टावर लगवाना चाहते हैं तो आपके पास कम से कम 2000 वर्ग फुट की जगह होनी जरूरी है। अगर आपके पास इतनी जगह है तो आप भी रिलायंस जियो का टावर लगवा सकते हैं। ये भी पढ़ें- जियो के सभी ग्राहक मनाएंगे जश्न, ये खबर ही कुछ ऐसी है

हर महीने मिलेंगे 25-30 हजार रुपए
मोबाइल टावर लगवाने पर मोबाइल ऑपरेटर कंपनियां हर महीने एक निश्चित पैसा देती हैं, जो शहरों में अमूमन 25-30 हजार रुपए तक होता है। वहीं दूसरी ओर, अगर आप ये टावर शहर की किसी बेहतर जगह पर होता है तो पैसे और भी अधिक मिल सकते हैं। जियो की ओर से कहा गया है कि कंपनी अलग-अलग जगह के हिसाब से अलग-अलग पैसे देती है, जो सर्वे के बाद तय किया जाता है। ये भी पढ़ें- SBI इन 7 चीजों के ले रहा है पैसे, संभल कर रहें वरना पछताएंगे

नहीं खर्च होगा एक भी रुपया

कौन से दस्तावेज देने होंगे कंपनी को?
अगर आप भी रिलायंस जियो का टावर अपनी छत या जमीन पर लगवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज कंपनी को देने होंगे। आइए जानते हैं कौन से दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत।
- जहां टावर लगवाना चाहते हैं उस लैंड पेपर की फोटोकॉपी।
- सिविक बॉडी से एनओसी के पेपर।
- लैंड सर्वे रिपोर्ट।
- अपना आईडी प्रूफ।
ये भी पढ़ें- 303 नहीं सिर्फ 253 रुपए में ही जियो हो जाएगा 3 महीने के लिए फ्री, ये है एक्टिवेट करने का सही तरीका

कैसे करें कंपनी से संपर्क?
कंपनी से संपर्क करने के लिए आप रिलायंस जियो टावर्स की वेबसाइट (www.reliancejiotowers.com) पर जा सकते हैं। वहां पर आपको संपर्क करने के लिए ईमेल आईडी ([email protected]) और फोन नंबर (022-39528355) मिल जाएगा। ये भी पढ़ें-












Click it and Unblock the Notifications