आप भी मिलना चाहते हैं देश के प्रधानमंत्री से तो ये है सही तरीका, हो सकती है मुलाकात
अगर आप भी नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम इंडिया की वेबसाइट पर जाना होगा। वहां से आप पीएम मोदी तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं और मिल सकते हैं।
नई दिल्ली। यूं तो देश का हर शख्स प्रधानमंत्री से मिलने की चाहत रखना है, लेकिन कुछ ही लोगों को ये मौका मिल पाता है। अगर आप भी देश के प्रधानमंत्री से मिलने की चाहत रखते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि कैसे मिल सकते हैं आप प्रधानमंत्री से। ये भी पढ़ें- योगी को देना होगा अखिलेश की मनमानी का जवाब, HC के इस आदेश पर मच सकता है बवाल!

सबसे पहले जाएं पीएम इंडिया की वेबसाइट पर
मौजूदा समय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। अगर आप भी नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम इंडिया की वेबसाइट (www.pmindia.gov.in) पर जाना होगा। वहां पर ही आपको एक लिंक मिलेगा, जिसके जरिए आप पीएम मोदी तक अपनी बात पहुंचा सकते हैं और मिल सकते हैं। ये भी पढ़ें- सरकार ने लिया 2000 और 500 के नोट से जुड़ा एक बड़ा फैसला, हर 3-4 साल में बदलेंगे सुरक्षा फीचर्स

प्रधानमंत्री को लिखें
वेबसाइट खुलते ही आपके सामने 'प्रधानमंत्री को लिखें' नाम का एक लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें दी गई जानकारियां भरनी होंगी और फिर उसे भेज देना होगा। अगर पीएम के पास समय होगा और आपकी बात उन्हें सही लगेगी तो फॉर्म में बताए गए फोन नंबर पर आपको फोन आ जाएगा और साथ ही ईमेल करके भी आपको इसकी जानकारी दी जाएगी। ये भी पढ़ें- जब स्मृति को नहीं समझ आया इस शब्द का मतलब तो किया ट्वीट, मिला ये जवाब

मिलने की बात कहें
फॉर्म में थोड़ा नीचे जाने पर आपको एक विकल्प दिखेगा, जिसका नाम शिकायक श्रेणी/Grievance category है। इसके सामने कई विकल्प हैं। आपने इनमें से पीएम से मुलाकात करने का विकल्प चुनना है। ध्यान रहे, कि इस फॉर्म को भरने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि पीएम मोदी आपसे मिलेंगे ही। पीएम का आपसे मिलना इस बात पर निर्भर करेगा कि आपका मुद्दा कितना गंभीर या जरूरी है। ये भी पढ़ें- मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों को मिली अब तक की सबसे बड़ी सफलता

क्या-क्या भरना होगा फॉर्म में?
फॉर्म में आपको अपना नाम, पता, पिन कोड, राज्य, जिला, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अपना मुद्दा भरना होगा। अपनी बात कहने के लिए आपको 4000 अक्षर की जगह दी गई है। आपको अपनी बात को इन्हीं 4000 अक्षरों में समेट कर लिखना होगा। अगर आप कोई पीडीएफ अटैचमेंट भी संलग्न करना चाहें तो उसका विकल्प भी फॉर्म के नीचे दिया गया है। अंत में सिक्योरिटी कैरेक्टर डालकर फॉर्म को सबमिट करना होगा। ये भी पढ़ें- PICs: मोदी और योगी नाम का मांग में भरता है सिंदूर, ये है 'नागराज' का लेटेस्ट स्टाइल
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications