वाट्सऐप ला रहा है ये बेहतरीन फीचर, एक साथ भेज सकेंगे बहुत से कॉन्टैक्ट
वाट्सऐप के इस नए फीचर के तहत आप एक साथ बहुत सारे कॉन्टैक्ट अपने किसी दोस्त या परिजन या किसी अन्य व्यक्ति को भेज सकेंगे। अभी तक एक बार में सिर्फ एक ही कॉन्टैक्ट भेजा जा सकता है।
नई दिल्ली। जल्द ही वाट्सऐप एक ऐसा फीचर लाने वाला है, जिसकी बहुत से लोगों को जरूरत थी, लेकिन अभी तक यह फीचर वाट्सऐप ने लॉन्च नहीं किया था। आइए जानते हैं कौन सा है ये फीचर। ये भी पढ़ें- मोची को IT ने भेजा नोटिस, कहा- खाते में जमा किए 10 लाख रुपए

एक साथ भेजे जा सकेंगे कई कॉन्टैक्ट
वाट्सऐप के इस नए फीचर के तहत आप एक साथ बहुत सारे कॉन्टैक्ट अपने किसी दोस्त या परिजन या किसी अन्य व्यक्ति को भेज सकेंगे। अभी तक एक बार में सिर्फ एक ही कॉन्टैक्ट भेजा जा सकता है। यह नया फीचर आ जाने के बाद बहुत से लोगों को फायदा होगा। खासकर उन लोगों को जो लोग आपस में कई कॉन्टैक्ट शेयर करना चाहते हैं। ये भी पढ़ें- सिर्फ 1 रुपए में मिलेगा रेडमी नोट 4, जानिए कब और कहां

एंड्रॉयड बीटा वर्जन में दिखेगा
वाट्सऐप का यह फीचर अभी वॉट्सऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन के लिए जारी किया गया है। यह फीचर वाट्सऐप बीटा (एंड्रॉयड) के वर्जन 2.17.122 और 2.17.123 में नजर आएगा। यह वर्जन भी पहले ही तरह ही काम करेंगे, लेकिन इसमें एक से अधिक कॉन्टैक्ट भेजे जा सकेंगे। मौजूद समय में अगर किसी को दो या तीन कॉन्टैक्ट भी भेजने होते हैं तो उतनी बार प्रक्रिया दोहरानी पड़ती है। ये भी पढ़ें- जियो के सभी ग्राहक मनाएंगे जश्न, ये खबर ही कुछ ऐसी है

कितने कॉन्टैक्ट भेजे जा सकेंगे
अभी तक यह साफ नहीं है कि आखिर वाट्सऐप के इस फीचर के तहत कुल कितने कॉन्टैक्ट भेजे जा सकेंगे। इसकी लिमिट को लेकर कोई सूचना नहीं है। इन नए बीटा वर्जन से 121 कॉन्टैक्ट तक भेज कर देखे जा चुके हैं और उसमें इसने सही काम किया है, लेकिन इससे अधिक कॉन्टैक्ट भेजकर चेक नहीं किया गया है कि अधिकतम कितने कॉन्टैक्स भेजे जा सकेंगे। ये भी पढ़ें- SBI इन 7 चीजों के ले रहा है पैसे, संभल कर रहें वरना पछताएंगे

कैसे मिलेगा ये फीचर
यह फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में है, जिसे अगर आप भी ट्राई करना चाहते हैं तो गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको गूगल स्टोर में जाकर वाट्सऐप को चुनना होगा और वहां नीचे जाने पर आपसे बीटा टेस्टर बनने के लिए पूछा जाएगा। आपको 'yes, i am in' पर क्लिक करना होगा और आप आधे से एक घंटे में इसके लिए चुन लिए जाएंगे। ये भी पढ़ें- आप भी मिलना चाहते हैं देश के प्रधानमंत्री से तो ये है सही तरीका, हो सकती है मुलाकात












Click it and Unblock the Notifications