चौके-छक्के पर ठुमके लगाकर चीयर लीडर्स की कितनी होती है कमाई?
क्या आपको पता है कि चीयरलीडर्स को चौक्के और छक्के पर ठुमके लगाने के लिए कितने पैसे मिलते हैं। आइए जानते कैसे और कितनी होती है इनकी कमाई।
नई दिल्ली। आईपीएल शुरू होते ही हर किसी के दिमाग में यह बात जरूर आती है कि कुछ चीयर लीडर्स डांस करती हुई दिखेंगी। क्रिकेट मैच के दौरान जैसे ही कोई छक्का या चौक्का लगता है वैसे ही ये चीयरलीडर्स डांस करके वहां आए दर्शकों का मनोरंजन करती हैं। क्या आपको पता है कि इन चीयरलीडर्स को चौक्के और छक्के पर ठुमके लगाने के लिए कितने पैसे मिलते हैं। आइए जानते हैं। ये भी पढ़ें- कैसे पाएं बंदूक, रिवॉल्वर या राइफल के लिए लाइसेंस

तय होती है हर चीयर लीडर की सैलरी
आईपीएल के दौरान चौक्कों और छक्कों पर ठुमका लगाने वाली हर चीयर लीडर की सैलरी पहले से तय होती है। ये सैलरी इन्हें फ्रेंचाइजी टीम की तरफ से दी जाती है। crunchysports.com, sportzwiki.com और sportrichlist.com जैसी खेल की वेबसाइट से मिले आंकड़ों के अनुसार हर चीयर लीडर को रोजाना 15 से 27 हजार रुपए तक की सैलरी दी जाती है। ये भी पढ़ें- रिलायंस जियो दे रहा तगड़ी कमाई का मौका, हर महीने कमाएं 25-30 हजार रुपए!

बोनस और एक्स्ट्रा एपियरेंस के भी मिलते हैं पैसे
चीयरलीडर्स की सैलरी में उन्हें मिलने वाला बोनस और एक्स्ट्रा एपियरेंस भी शामिल है। चीयरलीडर्स को बोनस तब मिलता है जब टीम जीत जाती है, वहीं दूसरी ओरर एक्स्ट्रा एपियरेंस के पैसे तब मिलते हैं जब मैच जीतने के बाद पार्टी में या किसी अन्य प्रोग्राम के दौरान चीयर लीडर्स मनोरंजन करती हैं। ये भी पढ़ें- वाट्सऐप ला रहा है ये बेहतरीन फीचर, एक साथ भेज सकेंगे बहुत से कॉन्टैक्ट

फोटोशूट के मिलते हैं अलग से पैसे
इसके अलावा, आईपीएल के दौरान चीयरलीडर्स को फोटोशूट के लिए भी बुलाया जाता है, जिसके लिए उन्हें अलग से पैसे मिलते हैं। अगर अलग-अलग देखा जाए तो एक चीयर लीडर को हर आईपीएल मैच के लिए 6-12 हजार रुपए, जीत पर फ्रेंचाइजी की तरफ से बोनस करीब 3000 रुपए, एक्स्ट्रा एपियरेंस का हर बार 7-12 हजार रुपए और मैगजीन-अखबार में फोटो छपवाने के लिए हुए फोटो शूट के लिए हर बार 5 हजार रुपए तक मिलते हैं। इस तरह से हर चीयरलीडर प्रति मैच 15 से 27 हजार रुपए तक कमाती है। ये भी पढ़ें- मोची को IT ने भेजा नोटिस, कहा- खाते में जमा किए 10 लाख रुपए

इन देशों से आती हैं ये चीयरलीडर्स
आईपीएल के दौरान भारत आकर परफॉर्म करने वाली अधिकतर चीयरलीडर्स अमेरिका, ब्रिटेन, मेक्सिको, फ्रांस, ब्राजील, यूक्रेन और साउथ अफ्रीका जैसे देशों से आती हैं। अधिकतर चीयरलीडर्स कोरियोग्राफी से जुड़ी होती हैं। कुछ चीयरलीडर्स के पास फिजिशियन इन ट्रेनिंग, ग्रेजुएट इन मेडिकल और एंथ्रोपोलॉजी जैसी अच्छी डिग्रियां भी होती हैं। ये भी पढ़ें- ये 4 कदम आपको मिला सकते हैं पीएम मोदी से, आजमा कर देख लें












Click it and Unblock the Notifications