वैभव सूर्यवंशी ने 3 ओवर में ठोके 8 छक्के, 16 गेंदों में फिफ्टी से गेंदबाजों की निकाली चीखें
मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ खामोश रहा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला आखिरकार यूएई के खिलाफ जमकर बोला। भारतीय टीम के इस युवा बल्लेबाज ने मैदान पर उतरते ही ऐसा तूफान मचाया कि यूएई के गेंदबाजों के पास उनके प्रहारों का कोई जवाब नहीं था।
250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। इसके बाद तो वैभव ने रनों की रफ्तार ऐसी बढ़ाई कि देखते ही देखते भारतीय टीम का स्कोर तीन ओवर में 58 रन पहुंच गया।

16 गेंदों में पूरी की तूफानी फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के गेंदबाजों की जमकर खबर लेते हुए महज 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी इस विस्फोटक पारी में आठ छक्के और एक चौका शामिल रहा। उन्होंने मैदान के चारों ओर बड़े शॉट लगाते हुए यूएई के गेंदबाजों को दबाव में ला दिया।
पाकिस्तान और नेपाल के खिलाफ नहीं चला था बल्ला
इससे पहले वैभव सूर्यवंशी नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे। ऐसे में यूएई के खिलाफ उनकी इस पारी का इंतजार किया जा रहा था। युवा बल्लेबाज ने इस मुकाबले में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से आलोचकों को जवाब देने के साथ भारतीय टीम को तेज शुरुआत भी दिलाई।


Click it and Unblock the Notifications
