वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा दुनिया का सबसे तेज ODI शतक, 14 छक्कों के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मेंस राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ ऐसी पारी खेली, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से संघर्ष करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने यूएई के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। उन्होंने मैदान पर उतरते ही छक्कों की बरसात शुरू कर दी और महज 28 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया।

वैभव की इस पारी की सबसे खास बात उनकी बल्लेबाजी की रफ्तार रही। उन्होंने अपने शतक के दौरान 14 छक्के और 4 चौके लगाए। यानी 100 रनों में से 92 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्री से बटोरे। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी के सामने यूएई के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।

Vaibhav Sooryavanshi

28 गेंदों में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने महज 28 गेंदों में शतक पूरा करके इतिहास रच दिया। इतनी कम गेंदों में शतक लगाने का कारनामा क्रिकेट के 50 ओवर वाले प्रारूप में बेहद खास है। उनकी इस पारी ने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। वनडे के इतिहास में यह फास्टेस्ट शतक है।

भारत ने 5 ओवर में छू लिया 100 रन का आंकड़ा

वैभव की बल्लेबाजी का असर भारतीय टीम के स्कोर पर भी साफ दिखाई दिया। भारत ने महज 5 ओवर में 100 रन का आंकड़ा छू लिया। वनडे क्रिकेट में इतनी तेज शुरुआत अपने आप में असाधारण है। वैभव ने पहले ओवर में लगातार तीन छक्के लगाए थे और इसके बाद भी उनका आक्रामक अंदाज जारी रहा। वनडे में शुरुआती पांच ओवर में 100 का आंकड़ा किसी अन्य टीम ने हासिल नहीं किया था।

नेपाल और पाकिस्तान के खिलाफ उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले वैभव ने यूएई के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से जबरदस्त वापसी की। महज 28 गेंदों में शतक और 14 छक्कों की मदद से उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि वह कितनी विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकते हैं, गेंदबाज उनके सामने सिर्फ बेबस नजर आए। यूएई ने भारत को 250 का लक्ष्य दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+