ट्विटर ने लॉन्च किया खास ऐप, अब तीन गुना चलेगा आपका डेटा!
कंपनी का दावा है कि 'ट्विटर लाइट' के जरिए आपका डेटा 70 फीसदी तक कम खर्च होगा। इस तरह आपका इंटरनेट ट्विटर इस्तेमाल करने में पहले के मुकाबले 3 गुना से भी अधिक चलेगा।
नई दिल्ली। अगर आप भी ट्विटर इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। ट्विटर ने अपना हल्के संस्करण का एक ऐप लॉन्च किया है जिसे 'ट्विटर लाइट' नाम दिया है।

3 गुना चलेगा इंटरनेट
कंपनी का दावा है कि इस ऐप के जरिए आपका डेटा 70 फीसदी तक कम खर्च होगा। इस तरह आपका इंटरनेट ट्विटर इस्तेमाल करने में पहले के मुकाबले 3 गुना से भी अधिक चलेगा। सामान्य ट्विटर ऐप की तुलना में इसके 'ट्विटर लाइट' की लोड स्पीड 30 फीसदी तेज है। ये भी पढ़ें- जानिए, एक्टिंग के अलावा फिल्मी सितारे कैसे कमाते हैं करोड़ों

भारत में हुआ लॉन्च
कंपनी ने इसे फिलहाल भारत में लॉन्च कर दिया है और जल्द ही अन्य देशों में लॉन्च करने की तैयारी है। कंपनी के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में इस ऐप को इंडोनेशिया और फिलीपीन्स में भी लॉन्च किया जाएगा और वहां के ग्राहकों को भी इंटरनेट अधिक समय तक इस्तेमाल करने की ये खास सेवा मिल सकेगी। ये भी पढ़ें- आधार से पैन को लिंक करने में नया लोचा, 31 जुलाई है आखिरी तारीख

क्या कहती है कंपनी?
ट्विटर की प्रबंध निदेशक माया हरी के अनुसार भारत कंपनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजार है। भारत कंपनी के टॉप 5 बाजारों में से एक और सबसे तेजी से बढ़ रहे बाजारों में से एक है। कंपनी का कहना है कि उनका उद्देश्य सभी के लिए ट्विटर की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। कंपनी का मानना है कि ट्विटर लाइट से कंपनी सभी तक अपनी पहुंच बनाने में कामयाब हो सकेगी। ये भी पढ़ें- जियो का मुफ्त 100 जीबी वाला ऑफर नहीं है फायदे का सौदा, जानिए क्यों

42 भाषाओं में उपलब्ध है ये
ट्विटर का ये नया ऐप ट्विटर लाइट कुल 42 भाषाओं में होगा, जिसमें से 6 भारतीय भाषाएं भी हैं। यह भारतीय भाषाएं हिंदी, मराठी, तमिल, कन्नड, गुजराती और बंगाली हैं। यहां आपको बताते चलें कि पूरी दुनिया में करीब 31.9 करोड़ लोग ऐसे हैं जो लोग अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की कंपनी में नौकरी का मौका, 37 हजार रुपए तक होगी सैलरी












Click it and Unblock the Notifications